शहर

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम के ससुराल से आए उपहार, मिथिला की संस्कृति और सभ्यता से गूंजा अयोध्या धाम

अयोध्या में राम मंदिर के लिए बहुत सारे तोहफे नेपाल से आ रहे हैं। नेपाल के जनकपुर में भगवान राम की ससुराल है, जहां से लोग कई सारे उपहार श्रीराम के नए घर को भरने के लिए ला रहे हैं।

Image

श्रीराम के ससुराल से आए गिफ्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी लोगों में ढ़ेर सारा उत्साह नजर आ रहा है। अयोध्या के रंग में सभी शहर रंगे हुए हैं। इसके साथ ही विदेश में भी इसका प्रभाव दिख रहा है। भगवान राम के नए घर के लिए सभी लोगों में खुशी झलक रही है। इस नए घर के लिए रामजी के ससुराल से बहुत सारे तोहफे आएं हैं। ये खास तोहफे उनके नए घर को भरने के लिए नेपाल से आ रहे हैं। नेपाल का अयोध्या से खास नाता है। भगवान राम दोनों देशों में पूज्य है। उनके दर्शन के लिए नेपाल से अयोध्या लोगों की भीड़ कई सारे उपहार के साथ आ रही है।

जनकपुर में जन्मी माता सीता

अयोध्या का नाता नेपाल से बहुत मजबूत रहा है। इसकी खास वजह ये है कि भगवान राम का ससुराल नेपाल में है। नेपाल के जनकपुर में माता सीता का जन्म हुआ था और भगवान राम अयोध्या में जन्में थे। अयोध्या में लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का नया घर बन रहा है। इस भव्य मंदिर के बनने की खुशी में जनकपुर से बहुते से तोहफे अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन तोहफों में सोने-चांदी समेत बहुत सारी चीजें हैं। इनमें पादुकाएं, धनुष, बर्तन, आभूषण समेत कई सामान शामिल हैं।

नए घर को भरने के लिए तोहफे

जनकपुर से तोहफे लेकर आने वाली एक महिला का कहना है कि जनकपुर में उनकी बहन का घर है और अयोध्या में राम जी रहते हैं, इस नाते वे उनके जीजा हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहन का नया घर अयोध्या में बना है, इस नए घर को भरने के लिए वे इतने सारे तोहफे लेकर अयोध्या जा रही हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article