शहर

अयोध्या जा रहे तो रुकिए! इस दिन नहीं मिलेंगे रामलला के दर्शन; VVIP लोगों को मिलेगा प्रवेश

अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए 7,500 लोगों को आमंत्रित किया गया है। 7,000 आमंत्रित लोग अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। अयोध्या के लगभग तीन हजार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Image

25 नवंबर को आम लोग राम मंदिर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। 25 नवंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कई विशेष मेहमान शामिल होने वाले हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि ध्वज चढ़ाने का ट्रायल सफल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे देख भी लिया है।

7,500 लोगों आमंत्रित

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मंदिर क्षेत्र में सफाई अभियान चल रहा है। 7,500 लोगों को आमंत्रित किया गया है। 7,000 आमंत्रित लोग अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। अयोध्या के लगभग तीन हजार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

चंपत राय ने बताया कि 600 लोग मंदिर निर्माण में लगी संस्थाएं और कर्मचारी शामिल होंगे। बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मियों की है। कार्यक्रम के लिए 19 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिलों के अनुसार, रंग निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी न हो। पार्किंग की भी ठीक व्यवस्था की जा रही है। सात जगहों पर भोजनालय की व्यवस्था है। दस मिनट पैदल चलने के बाद भोजन मिल सकेगा। रात को भी रुकने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर लगभग 100 से अधिक होम स्टे और आश्रम किराए पर लिए गए हैं। हमने 1,800 कमरे किराए पर लिए हैं। अयोध्या जनपद के लोगों को छोड़कर अन्य जिलों से आए लोगों के रहने की व्यवस्था इन्हीं कमरों में की गई है। सभी से निवेदन किया गया है कि 24 नवंबर को ही आ जाएं।

कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल की अनुमति नहीं होगी। लाइसेंसी हथियार, पीएसओ, गनर को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिसके नाम पर निमंत्रण पत्र जारी हुआ है, उसे ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। सभी को प्रवेश पत्र दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के आधार पर ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे, निमंत्रण पत्र के आधार पर नहीं।

मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि प्रवेश पत्र पर एक कोड लिखा होगा, इसके साथ ही व्यक्ति का नाम और क्यूआर कोड लगा होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पानी और भोजन की भी व्यवस्था है। 25 नवंबर को जनता के लिए दर्शन बंद रहेगा। इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले राम भक्तों को अधिक बुलाया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article