शहर

Ayodhya Deepotsav: आज निकलेगी भगवान राम की शोभा यात्रा, फूलों से सजाया गया राम मंदिर का रास्ता, देखें वीडियो

अयोध्या में भगवान राम की शोभायात्रा कुछ ही देर में निकलने वाली है। यह शोभायात्रा सुबह दस बजे से साकेत डिग्री कॉलेज से निकलकर राम कथा पार्क के नए घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Image

भगवान राम की शोभायात्रा

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में आज दीपोत्सव के मौके पर भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जानी है। इस मौके पर राम मंदिर के दर्शन करने वाला रास्ता जन्मभूमि पथ को भी फूलों से सजाया गया है। अयोध्या में भगवान राम की शोभायात्रा कुछ ही देर में नए घाट के लिए प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा निकालने की पूरी तैयारी ढोल नगाड़े, बांगडे, सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ की गई है। यह शोभायात्रा साकेत डिग्री कॉलेज से निकलेगी और राम कथा पार्क के नए घाट तक जाएगी। राम जन्मभूमि मंदिर को जाने वाले रास्ते फूलों से सजाए गए हैं, इसका प्रवेश द्वार भी फूलों से ही सजाया गया है। इस रास्ते में दीपक, हनुमान जी और प्रभु श्री राम के जो भी चित्र लगे हैं उनको भी फूलों से सजाया गया।

फूलों से सजा रास्ता

अयोध्या के राम मंदिर के रास्ते की भव्य सजावट की गई है। इस सजावट को आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें