शहर

Ayodhya Deepotsav: रामलला की नगरी में आज दीपोत्सव का जश्न, दीये जलाने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

अयोध्या में आज दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। आज दीपोत्सव में 24 लाख दिए जलाए जाएंगे। इनमें से 21 लाख दीपक सिर्फ राम की पेड़ी पर जलेंगे।

Image

अयोध्या में आज दीपोत्सव

Ayodhya Deepotsav: भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर पूरी अयोध्या नगरी रोशनी से जगमगा रही है। दीपोत्सव के दौरान दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। आज दीपोत्सव में 24 लाख दिए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। जिसमें से 21 लाख दिये सिर्फ राम की पैड़ी पर ही जलाए जएंगे। इस विश्व रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए बाकी के 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त जलाए जाएंगे। दीपोत्सव पर अयोध्या को रंगीन लाइटों से खूबसूरती से सजाया गया है। इसका वीडियो नीचे देख सकते हैं।

सीएम योगी करेंगे राजतिलक

अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में हुई थी। वाराणसी की तर्ज पर यहां सरयू नदी की आरती की जाएगी। सूरत ढलने के बाद आज राम की पैड़ी पर दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। इस मौके पर सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और कैबिनेट के कुछ मंत्री भी आएंगे। सीएम योगी आज 2:20 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे। रामकथा पार्क में 3 से 5 बजे तक प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक होगा। सीएम योगी आज वशिष्ठ की भूमिक में भगवान राम का राजतिलक करेंगे।

भगवान राम की शोभायात्रा

अयोध्या में आज दस बजे से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्रीराम के अयोध्या वापसी का प्रतीकात्मक दर्शन है। जिसे साकेत कॉलेज से रामकथा पार्क तक निकाला जाएगा। दोपहर के 3:10 से 3:20 बजे भरत मिलाप दिखाया जाएगा। इसके लिए भगवान राम सीता और लक्ष्मण प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से आएंगे। जिसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक दिखाया जाएगा। शाम को 5:20 से 5:40 बजे राम की पैड़ी के नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी। जिसके बाद सूरज ढलने पर राम की पैड़ी पर दीपों को जलाया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article