शहर

कैलाश में टूटा ग्लेशियर, बर्फ के गुबार में लिपटा इलाका; आ गया डरावना वीडियो

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे हिमस्खलन (Avalanche) होने का वीडियो सामने आया है, जो काफी डरावना है। नीमत रही की किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों को बर्फीले पहाड़ों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा है।

Image

किन्नौर में हिमस्खलन

किन्नौर : रिब्बा गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। हिमस्खलन नाले में गिरने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिमस्खलन गिरने से पूरे इलाके में बर्फ का गुब्बार उठ गया और तेज बर्फीली हवाओं का असर महसूस किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही सीमा क्षेत्रों, पर्वतीय ढलानों और बर्फ से ढके इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि अचानक पहाड़ से बर्फ फिसल कर नीचे की ओर आ रही है। इस दौरान पूरा इलाका सफेद चादर में लिपट गया। गनीमत रही की किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों को बर्फीले पहाड़ों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है?

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी सर्दी है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट घोषित है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि कुल्लू, मनाली, शिमला, किन्नौर, कल्पा, लाहौल स्पीति और कुफरी समेत कई जिलों में तेज बर्फबारी व कहीं-कहीं बारिश हो रही है। वहीं, हमीरपुर, शिमला, मनाली, नदौन, सोलन में बारिश से मौसम बदला हुआ है। फिलहाल, लाहौल स्पीति और ताबों में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान