Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां खेतिहारी मजदूरों को ले जा रही ऑटो की आरटीसी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नीरकोंडा गांव जा रहे सभी मजदूर
ऑटो में सवार लोग गुंटूर जिले के नीरकोंडा गांव में मिर्च के खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बस से उनकी ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान अरुणा, नचरम्मा और सीतारावम्मा के रूप में हुई है।
शुदापल्ली गांव की निवासी थी मृतक महिलाएं
मृतक महिला मजदूर चेब्रोलू मंडल के शुदापल्ली गांव की निवासी थीं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चेब्रोलू पुलिस ने इस मामला में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
