शहर

सतेन्द्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का भाजपा पर हमला,बोले- तानाशाही कर रही BJP,फर्जी साबित होगा मामला

सतेन्द्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े टेंडर में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।

Image

अरविंद केजरीवाल ने सतेन्द्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा।

आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे सतेन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जैन को बीजेपी के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ दर्ज यह मामला भी आखिरकार ‘फर्जी साबित होगा।’

केजरीवाल ने कहा कि सतेन्द्र जैन के खिलाफ पहले दर्ज किया गया मामला भी कथित तौर पर फर्जी था और अब उन्हें एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह मामला भी गलत साबित होता है तो जेल में बिताए गए समय और कथित मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा।

भाजपा पर लगाया तानाशाही का आरोप

उन्होंने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राजनीतिक विरोधियों को झूठे मामलों में फंसा रही है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और देश की जनता सतेन्द्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है।

किस मामले में हुई सतेन्द्र जैन की शादी

बता दें कि सतेन्द्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े टेंडर में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा तथा पंकज वर्मा शामिल हैं।

यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडर में कथित बड़े पैमाने पर अनियमितता, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोपों को लेकर 11 मई 2024 को सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इस मामले में पूछताछ के लिए ACB ने सतेन्द्र जैन को पिछले साल 6 जून को तलब किया था,जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के समक्ष पेश होकर पूछताछ में हिस्सा लिया था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article