शहर

Delhi News: मंडावली में नलों से आ रहा गंदा पानी, दो महीने से शिकायत बेअसर; मिनरल वाटर खरीदने को मजबूर लोग

पूर्वी दिल्ली के मंडावली के सी-ब्लॉक में करीब 500 घरों के लोग गंदे और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दो महीनों से यहां दूषित पानी आ रहा है। जिस कारण लोग पीने के लिए दूसरे मोहल्लों से पानी ला रहे हैं या मिनरल वाटर खरीदने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Image

गंदे पानी की सप्लाई से परेशान मंडावली के लोग

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में लोग गंभीर जल समस्या से जूझ रहे हैं। यहां सी ब्लॉक में पिछले लगभग दो महीनों से लोगों के घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। पानी इतना दूषित है कि लोग इसे पीना तो दूर, अन्य कामों में इस्तेमाल करने से भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने विधायक से लेकर दिल्ली जल बोर्ड तक कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीने के लिए खरीद रहे मिनरल वाटर

इस इलाके में स्थिति इतनी खराब है कि स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे मोहल्लों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कई बार उन्हें दूर-दूर जाकर पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों के घरों से पीने का पानी लाकर काम चला रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजबूरी में मिनरल वाटर खरीदकर पीने का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।

बदबूदार पानी से त्रस्त लोग

बताया जा रहा है कि सी ब्लॉक के करीब 500 घर गंदे पानी की इस समस्या से प्रभावित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पिछले कई महीनों से पानी की क्वालिटी बेहद खराब हो गई है, लेकिन अब स्थिति और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। नल से हर रोज बहुत गंदा पानी आ रहा है, जिसमें तेज बदबू आती है। जिसका इस्तेमाल वे किसी भी काम के लिए नहीं कर सकते। एक निवासी ने बताया कि गंदे पानी के कारण यहां लगभग हर घर में डायरिया के मरीज हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनाई पोर्टल पर इसकी जानकरी दी। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के मंडावली ऑफिस में भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि यहां इसी तरह गंदा पानी आता रहा तो इंदौर जैसी घटना यहां भी न हो जाए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article