शहर

अररिया सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Araria Lok Sabha Seat: सीमांचल की अररिया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होने हैं। देखें कि इस सीट से कौन-कौन उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं और इस सीट पर कितने तारीख को चुनाव है।

Image

अररिया लोकसभा सीट।

Photo : Times Now Digital

अररिया लोकसभा सीटः देशभर में दो चरण के मतदान के बाद अब तीसरे चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव होने हैं। बता दें कि तीसरे चरण में ही बिहार के सीमांचल के अररिया लोकसभा सीट पर भी चुनाव होने हैं। अररिया (Araria) लोकसभा क्षेत्र सीमांचल का अहम सीट माना जाता है। इस बार यहां भाजपा और राजद के बीच मुकाबला है। अररिया निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और राजद का दबदबा रहा है। अररिया लोकसभा सीट पर हिंदू वोटरों की संख्या मुस्लिमों की तुलना में अधिक है, जो निर्णायक भूमिका में होते हैं। अररिया लोकसभा सीट पर 20 लाख से अधिक मतदाता हैं। अररिया निर्वाचन क्षेत्र के तहत छह विधानसभा सीट आती हैं, जिनमें नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अररिया में कितने तारीख को चुनाव होने है, यहां से कौन-कौन मुख्य उम्मीदवार हैं और पिछले चुनाव में क्या रिजल्ट रहा था।

अररिया लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Araria Lok Sabha Election Polling Date)

बता दें कि बिहार के अररिया में तीसरे चरण में मतदान होने हैं और तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। यानी कि बिहार की अररिया लोकसभा क्षेत्र में सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। इस दिन यहां से चुनाव लड़ रहे तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

अररिया लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Araria Lok Sabha Election Result Date)

देशभर में सात चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद चार जून को सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी। इसी दिन अररिया लोकसभा सीट पर भी मतगणना होगी और उस दिन ही पता चलेगा कि अररिया का ताज कौन पहनेगा।

अररिया के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Araria Lok Sabha seat)

अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार भी राजद और भाजपा के बीच मुकाबला होना है। अररिया से जहां भाजपा ने वर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने इस बार ओवैसी की पार्टी छोड़कर आए शाहनवाज आलम को चुनाव मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर राजद और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी।

  • प्रदीप कुमार सिंह- भाजपा/NDA
  • शहनवाज आलम- राजद/INDIA
  • गौसुल आजम- बसपा

अररिया लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

अररिया में पिछले चुनाव (2019) की बात करें तो इस सीट से 2019 में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। प्रदीप कुमार सिंह ने राजद के सरफराज आलम को हराया था। प्रदीप कुमार सिंह को 6,18,434 वोट मिले थे और सरफराज आलम को 4,81,193 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे स्थान पर नोटा रहा था, जिसे 20,618 लोगों ने वोट किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'