शहर

Andhra Pradesh-Telangana Weather Today: आंध्र-तेलंगाना में मानसून जैसे हालात; आज भी मूसलाधार बारिश और ओले गिरने को लेकर आई चेतावनी

आंध्र-तेलंगाना का मौसम (आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 Mar 2026: तेलुगु राज्यों में मौसम इस समय मानसून जैसा हो गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश हो रही है। आज भी हैदराबाद, विजयवाडा, मेडक और संगारेड्डी में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जानें अगले 5 दिनों में तापमान में कैसा रहेगा मौसम।

Image

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में आज का मौसम (17 Mar 2026): दक्षिण भारत के तेलुगु राज्यों में इन दिनों मौसम का एक अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर मार्च में ही सूरज अपने तेवर दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर अचानक पड़े ओलों और बेमौसम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तेलंगाना के कई हिस्सों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि आंध्र प्रदेश में आज भी मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हैदराबाद में बादलों की लुका-छिपी और उमस

हैदराबाद (भाग्यनगर) में मंगलवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे धूप की तपिश तो कम हुई लेकिन हवा में नमी के कारण उमस (Humidity) ने लोगों को बेहाल कर दिया। IMD के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन उमस की वजह से यह 35 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में पारे में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मेडक और संगारेड्डी में ओलों से नुकसान

तेलंगाना के संयुक्त मेडक और संगारेड्डी जिलों में मौसम ने रौद्र रूप दिखाया। यहां के मन्नूर और रेगोद जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। थुप्रान और शिवमपेट में करीब 30 मिनट तक हुई ओलावृष्टि (Hailstorm) ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आम के बागों और अन्य फसलों को इस बेमौसम मार से भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

विजयवाड़ा में 'येलो अलर्ट

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्थिति काफी अलग है। यहां आज IMD ने 80% तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बनी एक 'द्रोणिका' (Trough) के प्रभाव से शहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें।

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

उत्तर तेलंगाना के जिलों जैसे आदिलाबाद और निजामाबाद में अभी भी कड़ी धूप का असर है। डॉक्टरों ने दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधे धूप में न निकलने की सलाह दी है। साथ ही, IMD ने बारिश और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article