शहर

Amroha News: पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक युवक पर तलवार से हमला करके भागे थे आरोपी

अमरोहा में गजरौला थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस से उनकी मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया।

Image

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आज सुबह बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इन बदमाशों ने एक युवक पर तलवार से हमला किया था, जिसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। आज गजरौला थाना पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को तिगरी गांव के पास देखा, जहां से ये बदमाश दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने दोनों भाइयों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे बदमाश को पीछा करके पकड़ लिया गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है। गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश सलमान और शाहनवाज फिरोज हैं।

महिलाओं को छेड़ रहे थे आरोपी

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के डिंगरा गांव में बुधवार शाम को दोनों बदमाश वहां से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब नौ सिंह नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो इन बदमाशों ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया और वहां से फरार हो गए। वहीं घायल नौ सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से ही दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इस घटना के कारण हिंदूवादी संगठन में भी रोष फैल गया, जिसके बाद कई हिंदू वादी नेताओं ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

आरोपियों के पास मिले तमंचा-कारतूस

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में थे, इसी कारण वे आज सुबह जंगल के रास्ते पैदल जा रहे थे, जब इन्हें तिगरी गांव के पास पुलिस ने देखा तो इन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग शुरू करके वहां से भागने लगे, जिसपर पुलिस ने उनपर जवाबी फायरिंग की। जिसमें सलमान के सीधे पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। जिसके बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को बदमाशों के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें