शहर

लगातार बारिश से दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जिम्मेदार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि क्षेत्र में चरण 1 और 2 के तहत निर्धारित प्रतिबंध लागू रहेंगे

Image

दिल्ली प्रदूषण

Photo : PTI

GRAP Stage III Curbs Revoked: लगातार बारिश के कारण राजधानी दिल्ली को वायु प्रदूषण से भारी राहत मिली है। प्रदूषण में गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के पैनल ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत चरण 3 के प्रतिबंधों को वापस ले लिया। दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी गई और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम 7 बजे 324 रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों के अनुसार, अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता की स्थिति में और सुधार होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जिम्मेदार वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि क्षेत्र में चरण 1 और 2 के तहत निर्धारित प्रतिबंध लागू रहेंगे।

GRAP चरण 3 में क्या-क्या प्रावधान

GRAP चरण 3 में निजी क्षेत्र में गैर-आवश्यक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध शामिल है। चरण 3 के तहत ग्रेड 5 तक की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में बदलना आवश्यक है। माता-पिता और छात्रों के पास जहां भी उपलब्ध हो, ऑनलाइन शिक्षा चुनने का विकल्प है।

स्टेज 3 के तहत दिल्ली और आसपास के एनसीआर जिलों में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल कारों का उपयोग प्रतिबंधित है। विकलांग व्यक्तियों को छूट है। स्टेज 3 में दिल्ली में बीएस-IV या पुराने मानकों वाले गैर-आवश्यक डीजल-संचालित मध्यम माल वाहनों पर भी प्रतिबंध है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article