Aligarh Job Mela 2024: यूपी में बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। अब प्रदेश में पांच हजार नौकरियां देने के लिए मेले का आयोजन होने जा रहा है। अलीगढ़ के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परिसर में 27 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले में तकरीबन 50 नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें मुख्य तौर पर टाटा मोटर्स, क्वीस कोर्प, फ्लिपकार्ट, हॉली हर्ब, टाटा स्ट्रिप, स्विगी, मनी सॉल्यूशन, डी मार्ट, पुकराज हेल्थ केयर, डिक्सन इत्यादि शामिल होंगी। ये कंपनियां करीब पांच हजार से अधिक रिक्तियों के लिए युवकों को रोजगार मुहैया कराएंगी।
इनके सहयोग से मिलेगी नौकरी
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मैदान (Defense Industrial Corridor Ground) में आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (Uttar Pradesh Skill Development Mission), राजकीय प्रशिक्षण संस्थान एंव सेवायोजन निदेशालय और एमएसएमई विभाग (MSME) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और आईआईटी (IIT) के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता छात्रों के साथ ही अन्य सामान्य विद्यार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। सीएम रोजगार के उद्घाटन के बाद मेले का भ्रमण कर कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

अलीगढ़ जॉब फेयर.
यह पात्रता जरूरी
रोजगार मेले में चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे जाएंगे। इन आयोजन में जिले का कोई भी युवक या युवती जिन्होंने कौशल विकास एवं आईआईटी प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे छात्र-छात्राएं अपना बायोडाटा, रिज्यूमे और अपने सभी जरूरी दस्तावेज लेकर भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-4944200, 18001239626 जारी किए गए हैं।
ये कंपनियां भी लेंगी भाग
ईटीवी भारत की खबर के मुताबिक, रोजगार मेले में पोस्टेरिटी कंसल्टिंग प्रा.लि. गौतम बुद्धनगर (डिक्शन के लिए), अलीगढ़ फायर सेफ्टी अकादमी, एनआईआईटी लि. गुड़गांव (ICICI बैंक के लिए), रिलायंस जियो नौरंगाबाद अलीगढ़, सेनिट क्रेडिट केयर नेटवर्क लि. अलीगढ़, यलो वेल इन्फोनेट प्रा.लि अलीगढ़, फैन्स बाजार प्रा. लि. अलीगढ़, रिगसेल्स प्रा. लि. अलीगढ़ (ऑनईएमआई टेक्नोलॉजीस प्रा. लि.), विजन इण्डिया सर्विस नोएडा, टाटा स्ट्राईव स्किल डेवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, ओम गोरा सेवा संस्थान अलीगढ़, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अलीगढ़, मानसी गंगा विल्डर्स एण्ड इंजी प्रा. लि. अलीगढ़, बंधन स्किल डेवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ इत्यादि कंपनियां नौकरी की पेशकश करेंगी।
