शहर

केंद्र के इस कदम के बाद आम जनता से दूर हो जाएगी हवाई यात्रा बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने घरेलू हवाई किराए पर लगी सीमा हटाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है और इसका सीधा प्रभाव मिडिल क्लास की जेब पर पड़ेगा।

Image

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Photo : PTI

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उड़ानों के किराए पर लगी सीमा हटाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस कदम को मिडिल क्लास के लिए नुकसानदायक बताते हुए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है जिससे मिडिल क्लास के लिए हवाई सफर मुश्किल हो जाएगा। केजरीवाल ने सरकार से किराए को नियंत्रित रखने की मांग की।

महंगा हो सकता है हवाई सफर - केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 23 मार्च से लागू हो रहे इस फैसले के बाद हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा का किराया मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। केंद्र सरकार हवाई किराए पर लगी सीमा को हटा रही है। इस फैसले से टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। केजरीवाल का मानना है कि किराए पर तय सीमा हटाए जाने से एयरलाइंस अपनी मनमर्जी से टिकट के दाम बढ़ा सकती हैं।

हवाई सेवा अब सुविधा नहीं जरूरत - केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हवाई यात्रा अब केवल अमीरों की सुविधा नहीं है, बल्कि आम लोगों की जरूरत बन चुकी है। ऐसे में सरकार को इसका किराया पूरी तरह बाजार के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि इसे अधिक प्रभावी ढंग से कंट्रोल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

क्यों हटाई जा रहा उड़ानों के किराए पर लगी सीमा

गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों के किराये पर लगी अस्थायी सीमा (Fare Cap) को 23 मार्च 2026 से हटाने का फैसला किया है। जिसे इंडिगो संकट के बाद एयरलाइंस संचालन और विमानों की उपलब्धता की समीक्षा के आधार पर लिया गया है। इस फैसले के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या घरेलू फ्लाइट्स के किराए फिर से बढ़ेंगे। दरअसल, 6 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस में आए संकट के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं। इससे विमानों की कमी हो गई थी और टिकटों के दाम भी अचानक बहुत बढ़ गए थे। इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने किराए पर ऊपरी सीमा तय की थी। अब हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने इस पाबंदी को हटाने का फैसला लिया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'