शहर

इंस्टाग्राम पर Love Guru स्कैम का भंडाफोड़, ज्योतिषी बनकर महिलाओं से लूट, आगे चलकर अश्लील वीडिया बनवाए

Ahmedabad Cyber ​Crime Branch: आरोपियों ने सोशल मीडिया पर "astrologer_pooja_kinnar_maa", "kinnargurumatasushilaji", "kinnar maa santoshdevi" और "astrotalk with bheravial" जैसी कई फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बनाईं।

Image

Love Guru स्कैम का भंडाफोड़, ज्योतिषी बनकर महिलाओं से लूट, आगे चलकर अश्लील वीडिया बनवाए, किया ब्लैकमेल

Instagram Love Guru Scam: अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने एक संगठित ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी राजनीश गोविंदलाल भार्गव ने इंस्टाग्राम पर 'ज्योतिष पूजा किन्नर गुरुमा' की फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं को प्रेम, विवाह और वैवाहिक समस्याओं के समाधान का झांसा देकर ठगी और ब्लैकमेलिंग की। शिकायत दर्ज होने के 7 दिन के भीतर आरोपी को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर 4 दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में CR No. 11191067260073/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 77, 78(2), 308(2), 318(4), 351(2), 61(2) तथा IT एक्ट की धारा 66(D) और 67 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इन नामों से इंस्टाग्राम पर अकाउंट

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर "astrologer_pooja_kinnar_maa", "kinnargurumatasushilaji", "kinnar maa santoshdevi" और "astrotalk with bheravial" जैसी कई फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बनाईं। इन पर खुद को किन्नर ज्योतिषी बताकर अपनी पुरुष पहचान छुपाई गई। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के जरिए मुख्यतः महिलाओं को निशाना बनाया जाता था। प्रतिदिन करीब 300 महिलाओं से संपर्क किया जाता था और प्रतिदिन 60 से 65 पीड़ितों से पूजा-विधि के नाम पर ₹3,000 से ₹15,000 तक वसूले जाते थे।

शुद्धिकरण के लिए अश्लील वीडियो बनवाए जाते

पीड़ित महिलाओं का विश्वास जीतकर पूजा-विधि के बहाने उनकी व्यक्तिगत जानकारी और फोटो मंगाए जाते थे। इन फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को मानसिक दबाव में लाया जाता था। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर "शुद्धिकरण विधि" के नाम पर पीड़ितों को अश्लील वीडियो बनाने पर मजबूर किया जाता था और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली जाती थी। बाद में वही फोटो और वीडियो "वन व्यू" मोड में पीड़ित को भेजकर अधिक पैसों की मांग की जाती थी। मना करने पर सोशल मीडिया पर सामग्री वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

वर्तमान मामले में पीड़ित से कुल ₹1,43,951 की ठगी अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से की गई। गिरोह के बैंक खातों की जांच में पिछले 2 से 2.5 वर्षों में करीब ₹40 से 60 लाख के लेनदेन सामने आए हैं। जांच में कुल 4 बैंक खाते मिले हैं, Axis Bank, Bank of Baroda और State Bank of India के दो खाते। इन खातों के विरुद्ध NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में 8 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी

राजनीश गोविंदलाल भार्गव, निवासी घर नं. 1096, रामपुरिया रोड, भार्गव मोहल्ला, बीकानेर, राजस्थान

शिक्षा : बी.ए.

फरार आरोपी

(1) विकास पोखराज भार्गव, निवासी भार्गव मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर, बीकानेर, राजस्थान

(2) रवि सत्यनारायण भार्गव, निवासी खेतेश्वर बस्ती, मंदिर के पास, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर, राजस्थान

DCP सायबर क्राइम, IPS Lavina Sinha ने कहा, 'साइबर क्राइम ब्रांच तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी या फोटो न भेजें और इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध संपर्क की तत्काल पुलिस को सूचना दें।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article