आगरा

पति और प्रेमी में सुलह कराने को पत्नी ने खेत में कराई शराब पार्टी, अगले दिन दूसरे खेत में मिला पति का शव; जानें वहां क्या-कुछ हुआ

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले प्रेमी और पति में विवाद खत्म कराने के लिए शराब पार्टी की गई और फिर पति की हत्या कर दी गई।

Image

आगरा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा (फोटो - AI Image)

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक भीमसेन की उम्र 35 वर्ष खी और वह एक आटा मील में काम करता था। भीमसेन का शव मंगलवार को खेतों में पाया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान भीमसेन की पत्नी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने प्रेमी दीपक के साथ पांच साल पुराने संबंधों का खुलासा किया। उसने बताया कि पति को जब इस बात का पता चला तो घर में अक्सर विवाद रहने लगा।

सोमवार को भीमसेन की पत्नी अपने प्रेमी दीपक और उसके दोस्त दीपू के साथ बाजार घूमने गई थी, जहां भीमसेन ने उन्हें देख लिया और दीपक झगड़ा हो गया। विवाद सुलझाने के लिए उसी रात गांव के पास खेत में शराब पार्टी हुई, जिसमें भीमसेन, दीपक और भीमसेन की पत्नी शामिल थे। पार्टी के दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भीमसेन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद भीमसेन के शव को दूसरे खेत में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर प्रेमी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article