हेल्थ

गट हेल्थ को दुरुस्त रखेंगे डॉ. सौरभ सेठी के बताए ये 7 स्वादिष्ट और सेहतमंद डिजर्ट्स

पेट की सेहत ही पूरे शरीर के स्वास्थ्य की नींव है। चीनी वाले प्रोसेस्ड डिजर्ट्स की जगह इन प्राकृतिक, फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर व्यंजनों को अपनाकर आप स्वाद और सेहत दोनों एक साथ पा सकते हैं।

Image

गट हेल्थ सुधारेंगे ये डिजर्ट्स (Photo: iStock)

ऐसा माना जाता है कि मीठा खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है, खासतौर पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सही नेचुरल चीजों का चयन किया जाए, तो स्वाद और सेहत का अद्भुत संतुलन बनाया जा सकता है। प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी (MD, MPH) ने ऐसे 7 स्वादिष्ट और आसान डिजर्ट्स सुझाएं हैं जो न केवल आपकी स्वीट क्रेविंग्स को शांत करने के साथ ही आपकी गट हेल्थ को भी इम्प्रूव करेंगे। आइए डालते हैं इनपर एक नजर:

किवी हनी योगर्ट

सामग्री: 1 कप ग्रीक योगर्ट, 2 कटी हुई किवी, 1 छोटी चम्मच शहद।

बनाने की विधि: ग्रीक योगर्ट पर कटी हुई किवी रखें और ऊपर से थोड़ा सा शहद छिड़कें।

सेहत के फायदे: ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। किवी में 'एक्टिनिडिन' नाम का एंजाइम होता है जो प्रोटीन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

डार्क चॉकलेट स्ट्रॉबेरी

सामग्री: 8 स्ट्रॉबेरी, 1 औंस पिघली हुई डार्क चॉकलेट।

बनाने की विधि: स्ट्रॉबेरी को पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डुबोएं और जमने तक फ्रिज में ठंडा करें।

सेहत के फायदे: डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी दोनों ही पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं, जो आंतों के बैक्टीरिया के लिए प्रीबायोटिक का काम करते हैं।

चेरी इसबगोल जेली

सामग्री: 1 कप टार्ट चेरी जूस, 1 बड़ा चम्मच इसबगोल भूसी।

बनाने की विधि: चेरी जूस और इसबगोल को अच्छी तरह फेंटें और गाढ़ा होने तक फ्रिज में रखें।

सेहत के फायदे: इसबगोल घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो कब्ज दूर करता है। चेरी सूजन-रोधी गुणों से भरपूर है।

दालचीनी सेब हनी योगर्ट

सामग्री: 1 कप ग्रीक योगर्ट, 1 कटा हुआ सेब, ½ छोटी चम्मच दालचीनी, 1 छोटी चम्मच शहद।

बनाने की विधि: सेब के टुकड़ों को दालचीनी और शहद के साथ मुलायम होने तक पकाएं। थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे ग्रीक योगर्ट पर डालकर परोसें।

सेहत के फायदे: सेब में पाया जाने वाला 'पेक्टिन' फाइबर आंतों के स्वास्थ्य के लिए रामबाण है, जबकि दालचीनी पेट में गैस और ब्लोटिंग कम करती है।

अपसाइड डाउन शकरकंद

सामग्री: 1 मध्यम शकरकंद (गोल कटी हुई), 1 छोटी चम्मच ऑलिव ऑयल, काली मिर्च।

बनाने की विधि: शकरकंद के टुकड़ों पर तेल व काली मिर्च लगाएं और 400°F पर 30 मिनट तक बेक करें।

सेहत के फायदे: शकरकंद में रेसिस्टेंट स्टार्च और फाइबर होता है जो पाचन सुचारू रखता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है।

डार्क चॉकलेट स्टफ्ड खजूर और अखरोट

सामग्री: 4 मेजूल खजूर, 4 अखरोट के टुकड़े, 1 औंस पिघली हुई डार्क चॉकलेट।

बनाने की विधि: खजूर में अखरोट भरें, ऊपर से डार्क चॉकलेट डालें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

सेहत के फायदे: खजूर प्राकृतिक मिठास के साथ प्रचुर फाइबर देते हैं, और अखरोट का ओमेगा-3 फैटी एसिड आंतों में सूजन कम करता है।

तरबूज और नींबू का रस

सामग्री: 2 कप तरबूज के क्यूब्स, आधा चम्मच नींबू का रस।

बनाने की विधि: तरबूज के टुकड़ों पर नींबू का रस मिलाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।

सेहत के फायदे: यह डिजर्ट बेहद हाइड्रेटिंग है। तरबूज का पानी और लाइकोपीन पाचन तंत्र को शांत रखते हैं।

डॉ. सेठी के अनुसार, पेट की सेहत ही पूरे शरीर के स्वास्थ्य की नींव है। चीनी वाले प्रोसेस्ड डिजर्ट्स की जगह इन प्राकृतिक, फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर व्यंजनों को अपनाकर आप स्वाद और सेहत दोनों एक साथ पा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article