agra Liquor party clash: आगरा के थाना बाह क्षेत्र में सोमवार की रात 'मैरिज होम' में शराब पार्टी को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी, पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल बंटी नामक युवक को शहर के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि अन्य का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस ने बताया कि बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोकनगर मोहल्ला में निर्माणाधीन मैरिज होम में सोमवार रात शराब पार्टी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि घटना में एक गोली बंटी की पेट में लगी जबकि हमलावरों ने लाठी डंडों से बंटी की पत्नी माधुरी, चाचा भूरी सिंह, शालू और कैलाश पर भी हमले किए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
