Agra News: यूपी के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शाहगंज के खेरिया मोड़ पर एक युवक ने अपनी पत्नी को ईदगाह पुल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि ससुराल से वापसी के दौरान पति-पत्नी का रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे गुस्साए युवक ने पत्नी को पुल से नीचे धकेल दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पति को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
आगरा
Agra News: ससुराल से लौटते वक्त दंपति में हुआ विवाद, गुस्साए युवक ने पत्नी को पुल से नीचे फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Sep 18, 2025, 06:39 AM IST
