आगरा

Agra: झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे दो भाइयों को घोंपा चाकू, एक भाई ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

आगरा में बसौनी इलाके के चुन्नीपुरा गांव में हत्या की वारदात सामने आई है। जहां पड़ोसियों में हो रहे झगड़े में दो भाई बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाने पर एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Image

फाइल फोटो

Agra Crime News: आगरा के बसौनी इलाके में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे दो भाइयों को चाकू घोंप दिया। जिससे एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

चुन्नीपुरा गांव में हुई वारदात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को चुन्नीपुरा गांव में हुई। उनके मुताबिक, रामलाल और पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजों अमरचंद और सूरज के बीच विवाद हो गया। जिसमें बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर देव सिंह (27) और उसके भाई रामवीर पर हमला किया गया। सिंह की मां शीला ने बताया कि उसके दोनों बेटों पर चाकुओं से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

अपर पुलिस आयुक्त वीरेंद्र ने बताया कि रामलाल, अमर चंद और सूरज ने दोनों भाइयों देव सिंह और रामवीर पर चाकुओं से हमला किया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देव की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गए हैं तथा पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article