आगरा

Molestation in UP : टीचर ने गुरु-शिष्‍य के रिश्‍ते को किया कलंकित, पांचवी की छात्राओं के साथ करता था घिनौना काम

Molestation in UP : उत्‍तर प्रदेश के आगरा से काफी शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सरकारी स्‍कूल में शिक्षक पर कुकृत्‍य के कई आरोप लगे हैं। जिसके बाद से बच्चियों ने स्‍कूल जाने से मना कर दिया था।

Image

बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर केस दर्ज। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Molestation in UP : यूपी के आगरा से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर सरकारी स्कूल के अध्‍यापक की हरकतों से छात्राएं काफी डरी हुई हैं। गुरुवार को उनकी सुरक्षा और डर को दूर करने उद्देश्‍य से पुलिस को कैंपस में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करानी पड़ी। इस स्‍कूल की छात्राएं अचानक काफी खौफजदा हो गई हैं और जब आप इसकी वजह जानेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। इस स्‍कूल की कुछ छात्राओं को यहां पर पढ़ाने वाले शिक्षक से ही खतरा था। आरोपी शिक्षक पर छात्राओं ने घिनौना काम करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन सभी छात्राओं का मेडिकल कराने की नौबत आ गई। वहीं, शिकायत के बाद ही प्रशासन ने आरोपी शिक्षक के असलहे का लाइसेंस निरस्त करवाने का काम शुरू कर दिया है।

ये है पूरा मामला

शमसाबाद के लहरा गांव में एक कंपोजिट स्कूल है। यहां के अध्‍यापक आशुतोष शर्मा पर छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वह पांचवीं क्‍लास की छात्राओं के साथ दुराचार करता था। उनकी जेब में हाथ डालकर छेड़खानी करता था। अगर कोई बच्‍ची भागने की कोशिश करती थी तो उन्‍हें आरोपी शिक्षक लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर डराता और धमकाता था। बताया गया है कि इन्‍हीं वजहों के कारण बच्चियों ने स्कूल जाने से घर में मना कर दिया था। जिसके बाद से आक्रोशित अभिभावकों ने एक सप्‍ताह तक बच्चियों को स्‍कूल नहीं भेजने का फैसला लिया। हालांकि वक्‍त रहते मामले की शिकयत पुलिस तक पहुंची और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद से अब कुछ हिम्‍मत दिखाते हुए बच्चियों को पुन: स्‍कूल भेजा गया।

मामले पर क्‍या कहती है पुलिस

थाना शमसाबाद प्रभारी आलोक कुमार दीक्षित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी आशुतोष शमसाबाद कस्बे का निवासी है। बायोमीट्रिक ढंग से उपस्थिति दर्ज कराने के फैसले के बाद से उसने स्‍कूल आना शुरू किया है, इससे पहले वह पढ़ाने स्कूल नहीं जाता था। आरोपी वहां कार्यरत शिक्षिकाओं से भी छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत पर तब डायल 112 की टीम ने उसे पकड़ा लिया था, हालांकि उसके रसूख के कारण उसे जल्‍द ही छोड़ना पड़ा। उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मामले में और जानकारी जुटाई जा ही है। गुरुवार को महिला पुलिसकर्मियों को स्‍कूल कैंपस में भेजा गया, जिनके साथ ही बच्चियां वहां पर पहुंची थीं।

विशेषज्ञ ने बताई ये बातें

पूरे केस की मॉनीटरिंग कर बच्‍चों के पैरोकार चाइल्ड राइट एक्टिविस्ट नरेश पारस ने कहा है कि बच्चियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। उन्‍हें मोरल सपोर्ट तो मिलना ही चाहिए, ताकि उनका डर पूरी तरह से दूर हो और वे पढ़ाई पर फोकस कर सकें। बताते हैं कि पांच बच्चियों ने डीएम और कमिश्नर से शिकायत की थी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित भी कर दिया है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article