आगरा

Agra News: आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर सत्संगियों का हमला, अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 11:00 PM IST

पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज राय ने बताया कि रविवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम चक रोड पर अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान राधास्वामी सत्संगियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।

आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर हमला हो गया है। जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं, साथ ही पुलिस अधिकारी भी इस हमले में घायल हुए हैं। बाद में पुलिस ने हमलावरों पर लाठीचार्ज करके काबू पाया।

दयालबाग की घटना

आगरा में रविवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान सत्संगी और पुलिस आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव भी हुआ जिसमें पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समेत 20 पुलिसकर्मी और छह सत्संगी घायल हो गए। घटना दयालबाग क्षेत्र की है।

राधास्वामी सत्संगियों पर आरोप

पुलिस उपायुक्त (शहर) सूरज राय ने बताया कि रविवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम चक रोड पर अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान राधास्वामी सत्संगियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में जुटे सत्संगियों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया और पथराव शुरू हो गया।

एक डीसीपी और एसीपी घायल

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भीड़ को बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पथराव में एक डीसीपी और एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। कुछ मीडियाकर्मी और लगभग छह सत्संगी भी घायल हुए हैं। राय ने बताया कि राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए विचार-विमर्श के बाद सत्संगियां को कब्जे से संबंधित दस्तावेज प्रशासन के समक्ष पेश के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने कथित तौर पर सरकारी भूमि और रास्तों पर किये गये अवैध कब्जे पर शनिवार को बुलडोजर चलाया था। इसके बाद सभा ने गेट लगा दिया था। प्रशासन की टीम ने उसे फिर तोड़ दिया और गेट भी अपने साथ ले गई। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद ही रात में सत्संग सभा ने फिर से गेट लगा दिया। इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से सभा के सदस्यों पर मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें 12 लोग नामजद हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article