लखनऊ

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में मदरसे के अंदर मासूम से हैवानियत, इमाम ने बच्ची के साथ किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 07:25 PM IST

Muzaffarnagar News: पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर मौलाना की हरकत के बारे में बताया।

Image

मुजफ्फरनगर में इमाम ने किया बच्ची के साथ रेप

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक मासूम के साथ मदरसे में हैवानियत की गई है। बच्ची बदहाल हालत में घर पहुंची, जिसके बाद परिवार वालों को दरिंदगी की बात पता चली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तब तक आरोपी इमाम फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना का मामला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां के एक मदरसा के इमाम पर नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस के संज्ञान में मामला के आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

बच्चो को रोक कर किया रेप

पीड़िता की बहन ने शिकायत में कहा कि आरोपी इमाम मदरसा में छोटे-छोटे बच्चों को अलग से पढ़ाने के लिए बुलाता था। शनिवार को भी उसने बच्चों को बुलाया। पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया। इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर मौलाना की हरकत के बारे में बताया। उसने घरवालों को बताया कि मौलाना इरफान ने उसके साथ गंदी हरकत की है। बच्ची की हालत खराब थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इमाम की तलाश में पुलिस

बच्ची के परिजन जब मदरसा पहुंचे तो वह फरार हो गया था। बच्ची को लेकर परिवार के सदस्य थाने पहुंचे। थाने में इमाम के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ बुढ़ाना थाने में दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के दो टीमें लगाई गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें