आगरा

ऑनलाइन तेजाब फेंकने का ठेका दे रहा था युवक, आगरा पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार

आगरा में एक युवक इंस्टाग्राम पर एक युवती के ऊपर तेजाब डालने का ठेका दे रहा था। आरोपी की चैट वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Image

तेजाब फेंकने का ठेका देने वाले आरोपी गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमांशु ने अभिषेक नाम के युवक को दिया ठेका
  • अभिषेक एक कैफे में करता है काम
  • हिमांशु पर पोक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Agra News: आगरा में युवती पर तेजाब डालने का ऑनलाइन ठेका देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती पर एसिड फेंकने का ठेका दे रहा था। दोनों आरोपियों के बीच की इंस्टाग्राम चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फोन पर बात नहीं कराने पर दिया ठेका

तेजाब डलवाने का ठेका देने वाला युवक युवती से प्यार करता है। लेकिन युवती की छोटी बहन उसके प्यार का विरोध करती है और उसने युवती से आरोपी युवक की बात नहीं कराई, जिसपर युवक ने तेजाब डालने का ठेका दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने तुरंत एक्शन लिया और SOG थाना पुलिस टीम का गठन किया। जिसके बाद चंद घंटों में पुलिस ने युवती पर तेजाब डालने का ठेका लेने वाले को गिरफ्तार किया और युवती की जान बचाई। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर ही ठेका देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर आईटी एक्ट में केस दर्ज

तेजाब डालने का ठेका देने वाला युवक ताजगंज के ताल सैमरी का निवासी हिमांशू चाहर है। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। उसने अभिषेक को युवती पर तेजाब डालने का ठेका दिया था। अभिषेक सदर के एक कैफे में काम करता है। पुलिस ने हिमांशु पर पोक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अभिषेक पर भी आईटी एक्ट में केस दर्ज हुआ है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!