आगरा

दिन में ऐसे...तो रात में कैसे करें ताजमहल का दीदार, कहां और कितने का मिलेगा टिकट, जानिए A टू Z

ताजमहल को दुनिया के सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक माना जाता है। यह इतना आकर्षक है कि हर कोई इसे एक बार जरूर देखना चाहता है। अगर आप भी ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले जान लीजिए यहां जाने का समय, टिकट की कीमत, रात में कैसे कर सकते हैं ताजमहल का दीदार और यह किस दिन बंद रहता है-

Image

आगरा, ताजमहल

Photo : iStock

Agra: ताजमहल को दुनिया के सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक माना जाता है। यह इतना आकर्षक है कि हर कोई इसे एक बार जरूर देखना चाहता है। प्रेम के प्रतीक इस इमारत को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। हर साल इसका दीदार करने के लिए देश से लेकर विदेश तक के लोग पहुंचते हैं। आगरा की पहचान इस महल की सुंदरता लोगों को अपनी ओर खींच लाती है। शाश्वत प्रेम का स्मारक माने जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती का अंदाजा आप यहां जमा लोगों की भीड़ी से लगा सकते हैं। वहीं इसकी खूबसूरीत रात में और भी निखर जाती है। चांदनी रात में रोशनी से नहाया हुआ यह महल एक अजूबा सा ही नजर आता है।

ताजमहल को साल 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। इसके साथ ही इसे मानव द्वारा बनाई गई और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इमारत भी बताया जाता है। इस इमारत का निमार्ण अफगानी बास्तुकार उस्तादअहमद लाहौरी ने किया था। ताजमहल को बनाने में 22 साल का समय लगा था। इसका निर्माण साल 1631 में शुरू किया था, जो जाकर 1653 में तैयार हुआ था। इसे बनाने में 20 हजार मजदूर लगे थे। उस समय में इसे बनाने कि लिए 32 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

ताजमहल से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

अगर आपने भी अभी तक इस खूबसूरत इमारत का दीदार नहीं किया या दोबारा इसकी खूबसूरती को निहारना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यहां जाने की बेस्ट टाइमिंग क्या, आप कितने बजे से कितने बजे तक इसका दीदार कर सकते हैं, ताजमहल घूमने के लिए कितने का टिकट लगेगा, आप रात में इसका दीदार कैसे कर सकते हैं और यह किस दिन बंद रहता है।

तामहल देखन का समय

दिन का समय- ताजमहल आमतौर पर रोजाना सूरज निकलने से 30 मिनट पहले खोला जाता है और इसे सूरज ढलने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है। आप यहां शुक्रवार को छोड़कर किसी भी दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम को 7 बजे तक इसका दीदार कर सकते हैं। ये सात बजे बंद हो जाता है तो उसके बाद आपको एंट्री नहीं मिलेगी।

रात का समय- अगर रात में आप इसका दीदार करना चाहते हैं तो अपको बता दें कि पूर्णिमा के दो दिन बाद तक और उससे पहले पहले यानी कुल 5 दिनों तक रात के 8:30 बजे से लेकर लेट नाइट 12:30 बजे तक आप इसे देखने जा सकते हैं।

रात में अगर आप ताजमहल का देखना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि महीने में केवल पांच दिनों के लिए ही यह रात में खुला रहता है। पूर्णिमा से 2 दिन पहले, पूर्णिमा के रात और पूर्णिमा के 2 दिन बाद तक इसे खुला रखा जाता है। शुक्रवार को यह बंद रहता। रात में तामजहल देखने के लिए आपको 24 घंटे पहले टिकट बुक करना होता है, क्योंकि यहां एक स्लोट में सिर्फ 50 लोगों को 30 मिनट के लिए ताजमहल के दर्शन कराए जाते हैं। एक रात के लिए ज्यादा से ज्यादा 8 बैच ही बुक किए जाते हैं। इसके लिए आपको 30 मिनट पहले अपनी आईडी के साथ पहुंचना होता है।

कितना समय बिता सकते हैं ?

ताजमहल के पूर्वी और पश्चिम गेट से आप टिकट खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप इसके दक्षिण गेट से टिकट लेते हैं तो यहां सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक टिकट मिलता है। तामहल खुलने से लेकर शाम को इसके बंद होने तक आप जितना चाहे उतना समय बिता सकते हैं।

कहां मिलेगा टिकट ?

तामहल का पूर्वि गेट- यहां से आप सुबह सूरज निकलने से एक घंटे पहले तक टिकट खरीद सकते हैं। सूर्यास्त से 45 मिनट पहले तक यहां आपको टिकट मिलेगा।

ताजमहल का पश्चिम गेट- सहेल बुर्ज के पास इसका पश्चिम गेट है। यहां आप सूर्योदय से एक घंटा पहले से लेकर सूर्यास्त से 45 मिनट पहले तक टिकट ले सकते हैं।

ताजमहल का दक्षिण गेट- यहां सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक टिकट मिलता है।

कितनी है टिकट की कीमत ?

ताजमहल देखने के लिए वयस्क, बच्चों और विदेशियों के लिए अलग-अलग टिकट की कीमत है।

वयस्क भारतीय- 510 रुपये

वयस्क विदेशी- 750 रुपये

बच्चे (भारतीय और विदेशी)- 500 रुपये

नाइट व्यू के लिए ऑनलाइन कैसे बुक करें टिकट ?

चांदनी रात में ताजमहल के दीदार के लिए अब आप ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकते हैं। इसके लिए आप भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की वेबसाइट asi.paygov.org.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

कब बंद रहता है ताजमहल ?

आपको बता दें कि आप शुक्रवार को छोड़कर किसी भ तामजहल घूमने जा सकते हैं। वहीं शुक्रवार और रमजान के महीनों में यह रात के दीदार के लिए भी बंद रहता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article