आगरा

फिरोजाबाद में सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट, विवाद के चलते बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली

फिरोजाबाद के जलेसर रोड शांति नगर इलाके में शुक्रवार रात को बदमाशों ने विवाद के चलते कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें सोनू नाम के शख्स को गोली लग गई। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमकाते नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में शुक्रवार रात को गोलियों की तड़तड़ाट से सनसनी फैल गई। जहां बदमाशों ने विवाद के चलते कई राउंड की फायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें बदमाश हाथ में तमंचा लिए हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाशों ने चलाई 3-4 राउंड गोलियां

यह घटना फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के जलेर रोड शांति नगर इलाके की है। शुक्रवार रात को करीब 9 बजे गुड्डू और सेंकी नामक दबंग से पड़ोसी विवाद हुथा था। जिसको लेकर दबंग गुड्डू और सेंकी ने 3-4 राउंड की गोलियां चला दीं। जिसमें सोनू नाम के व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

तमंचा लेकर धमकाते नजर आए बदमाश

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश गोली मारने के बाद हाथ में तमंचा लेकर धमकाते हुए कैद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article