आगरा

इटावा में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

Etawah Road Accident: यूपी के इटावा में महाकुंभ से स्नान करने के बाद लौट रही एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों घायल बताएं जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Image

इटावा में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत

Etawah Road Accident: महाकुंभ में स्नान करने के लिए भारी संख्या में लोग अपने-अपने वाहनों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस बीच सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है। यहां महाकुंभ से राजस्थान लौट रही कार और दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक की कानपुर-आगरा राजमार्ग पर टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 2 घायल लोगों को अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त किया गया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

सोमवार को कानपुर आगरा राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर-इटावा-आगरा छह लेन वाला राजमार्ग है। इस राजमार्ग पर इटावा जिले के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पदमपुरा के पास प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक कार सोमवार को ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हुई है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मीरा देवी, 60 वर्षीय कमलेश कुमारी और 65 वर्षीय बच्चू सिंह के रूप में हुई है। कार चला रहे मोहन सिंह तथा राज कुमारी नामक महिला का इलाज चल रहा है । एसपी त्रिपाठी के अनुसार, सभी लोग कार से राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना नदलोई के ग्राम उदरवदा जा रहे थे। हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंत नगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है । मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article