दिल्ली

Delhi: दिल्ली के जोरबाग में सड़क हादसा, ऑडी ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोग घायल

Delhi Road Accident: दिल्ली को जोरबाग इलाके में पोस्ट ऑफिस के सामने एक ऑडी कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

दिल्ली सड़क दुर्घटना

Delhi Road Accident: दिल्ली के जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने एक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ऑडी कार की टक्कर स्कूटी से हो गई, जिसमें स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक घायल की हालत स्थिर है तो दूसरे घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक पर पहुंची। पुलिस ने धारा 281/125(ए) बीएनएस (279/337) के तहत अपराध दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक कार को लापरवाही से चला रहा था, इसी कारण यह दुर्घटना हो गई और दो लोग घायल हो गए। इस हादसे में कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article