Panna Accident: गुजरात से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में जाकर अटक गई। इस घटना में श्रद्धालुओं ने इमरजेंसी गेट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पन्ना कोतवाली थाना के अजयगढ़ घाटी की है। जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री सही-सलामत है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है...
