आगरा

Agra School Closed: ताजनगरी में कड़ाके की ठंड, आगरा में 8वीं तक के सभी स्कूल इस तारीख तक बंद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 4, 2023, 06:31 AM IST

Agra School Closed New Timing: आगरा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने समस्त बोर्ड के विद्यालयों में 7 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से 8 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है।

Image

Agra School Closed: ताजनगरी में कड़ाके की ठंड, आगरा में 8वीं तक के सभी स्कूल इस तारीख तक बंद

UP Agra School Closed News Today in Hindi 2023: सर्दी के मौसम की मार को देखते हुए ताजनगरी आगरा में बच्चों के स्कूल की छुटियां बढ़ा दी गई हैं। नया साल शुरू होते ही ठंड का सितम बढ़ गया है और समूचा उत्तर भारत सर्द हवाओं की मार से जूझ रहा है। गलन वाली सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं घने कोहरे के कारण बिजिविलिटी ना के बराबर है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आगामी कुछ दिनों तक सर्दी की अधिक मार झेलने को मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, आगरा जनपद में नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में ठंड की वजह से अवकाश बढ़ा दिया गया है। आगरा में 8वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूल अब 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस बावत आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है।

Agra School Closed order

Agra School Closed order

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं। आगरा के अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बरेली, बुलंदशहर और बिजनौर में छुट्टी बढ़ाई गई है। यूपी स्कूल विंटर वैकेशन 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

यूपी में मौसम का अलर्ट (UP Weather Alert)

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 5 दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लगभग 15 जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article