आगरा

Agra Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, महाकुंभ से लौटते हुए ट्रक में भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत

Agra Accident: आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, तो वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज जारी है।

Image

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा

Agra Accident: आगरा से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस की सड़क पर खड़े ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि ट्रक से बस की टक्कर के बार सड़क पर चीख-पुकार मच गई। लोगों द्वारा मदद की गुहार सुन कई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस नंबर RJ18PB5811, ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक नंबर RJ 11GD0561 से हुई टकरा गई और यह हादसा हो गया है।

खड़े ट्रक से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस

पुलिस ने बताया कि हादसे चार लोगों की मौत के साथ 19 लोग घायल हुए हैं। यह बस वाराणसी से जयपुर की ओर जा रही थी। तभी ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा थाना फतेहाबाद इलाके में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ है। फतेहाबाद के एसीपी अमरदीप लाल ने बताया, “सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है उसकी शिनाख्त की जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।” मृतकों में से तीन की पहचान राजस्थान निवासी गोविंद (68), रमेश (45), और आगरा निवासी दीपक वर्मा (40) के तौर पर हुई है। हादसे में घायल चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि 15 घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article