आगरा

Agra Accident: आगरा में कार बनी काल! तेज रफ्तार गाड़ी ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

आगरा के नगला बूढ़ी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। फिर डिवाइडर से टकराकर एक घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों की हालत गंभीर है।

Image

आगरा में दर्दनाक हादसा (ANI)

Photo : ANI

Agra Accident News: आगरा पुलिस आयुक्तालय के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भयावह हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जिसने अनियंत्रित होकर कई लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। जिसके बाद उसने कार रोकने की बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराई और एक घर के बाहर लोगों को कुचल दिया। जिसके बाद एक दीवार से टकराने के बाद कार रुकी।

मृतकों में एक डिलीवरी बॉय भी शामिल

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा थाना न्यू आगरा इलाके में केंद्रीय हिंदी संस्थान से आगे नगला बूढ़ी पर हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बबली (33), भानु प्रताप (25), कमल (23), कृष्णा (20) और बंटेश (21) के रूप में हुई हैं। मृतकों में से भानु प्रताप एक निजी कंपनी के पार्सल डिलीवरी करने का काम करता था।

ड्राइवर गिरफ्तार-कार जब्त

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद कालीचरण ने बताया कि कार तेजी से आयी और सड़क के डिवाइडर में टक्कर मारती हुई सड़क के किनारे लोगों को चपेट में ले लिया। मौके पर सात लोग घायल हुए थे, जिसमें से पांच की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों राहुल और गोलू का उपचार जारी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी जब्त कर लिया है। एसीपी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!