आगरा

Agra News: एक बिल्ली और उसके बच्चों की सेवा में लगे 4 होमगार्ड, ड्यूटी वायरल हुई तो खुला मामला

आगरा में चार होमगार्डों को एक बिल्ली की देखभाल के लिए तैनात करने की खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई। दावा किया गया कि यह बिल्ली एसपी ट्रैफिक की पालतू है, इसलिए होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। चलिए जानते हैं सच्चाई क्या है -

Image

आगरा में बिल्ली की रखवाली की खबर वायरल (फोटो - AI)

आगरा में सोशल मीडिया पर एक अजीब खबर वायरल होने से हलचल मच गई। वायरल खबर के अनुसार, 'एसपी ट्रैफिक की पालतू बिल्ली की देखभाल के लिए चार होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है!' यह मैसेज आग की तरह फैला और देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि यह कोई आदेश नहीं, बल्कि एक साधारण गलतफहमी थी। कॉन्स्टेबल योगेश कुमार ने बताया कि बिल्ली लावारिस थी और थाने के बाहर ही उसने बच्चों को जन्म दिया था। बिल्ली को देखकर एसपी ट्रैफिक ने बस इतना कहा था कि उसका ध्यान रखा जाए, ताकि उसे किसी तरह का नुकसान न हो।

एक होमगार्ड ने ड्यूटी के बाद इस बिल्ली के बच्चों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसे स्थानीय लोगों ने सनसनीखेज बना दिया।

पुलिस ने तुरंत खंडन जारी करते हुए कहा कि न तो कोई विशेष आदेश दिया गया था और न ही वह बिल्ली एसपी की पालतू बिल्ली थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article