Agra News : यमुना नदी में स्‍नान करते समय चार युवक डूबे, गोताखोरों ने दो की बचाई जान, मामा-भांजे की तलाश जारी

Agra News : मांगरोल गुर्जर पश्चिम मानी घाट पर सुनील और सौरभ स्नान के लिए आए थे, जो कि रिश्‍ते में मामा और भांजे लगते थे। उसी समय पड़ोसी युवक नैना और छोटू ने भी नदी में कूद पड़े। नहाते समय सुनील और सौरभ दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।

Updated May 20, 2023 | 04:52 PM IST

​Accident in Agra, Agra Yamuna River, Yamuna River Accident

यमुना में डूबे युवकों की तलाश जारी। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Agra News : यूपी के आगरा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर सिकंदरा थानांतर्गत मांगरौल गुर्जर गांव के पास यमुना नदी में चार युवक डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों के शोर-शराबे को सुनकर गोताखार वहां पर पहुंचे। काफी देर तक चारों को ढूंढ़ने के बाद दो युवकों को उन्‍होंने सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि अन्य दो युवकों का अब तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। गोताखोरों का कहना है कि उन्‍होंने काफी गहराई में जाकर देखा, लेकिन नहाने गए दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला है।

चश्‍मदीदों ने बताई ये बात

यमुना नदी के घाट पर मौजूद लोगों ने बताया है कि, चार युवक शनिवार को नदी में नहाने के लिए आए थे। कुछ देर खड़े रहने के बाद उन्‍होंने पानी में छलांग लगा दी थी। हालांकि पानी का बहाव तेज होने के चलते इसके बाद वे बाहर निकले ही नहीं। तभी उन्‍हें युवकों के डूब जाने की शंका हुई, वहां जाकर देखा तो चारों में कोई भी युवक उस जगह पर नहीं था जहां से उन्‍होंने छलांग लगाई थी। करीब दो मिनट के बाद कुछ ही दूर पर खेत में काम कर रहे लोगों ने उन्‍हें डूबते हुए देखा तो चिल्‍लाना शुरू कर दिया। जब हम लोग युवकों की मदद करने के लिए पहुंचते तब तक वे कुछ गहराई में चले गए थे। हालांकि उन्‍हें गोताखोरों ने छलांग लगा दी। कुछ ही समय में उन्‍होंने दो युवकों बाहर निकाला और शेष दो का कोई भी सुराग नहीं लगा। तब पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

इस तरह हुआ हादसा

मांगरोल गुर्जर पश्चिम मानी घाट पर सुनील और सौरभ स्नान के लिए आए थे, जो कि रिश्‍ते में मामा और भांजे लगते थे। उसी समय पड़ोसी युवक नैना और छोटू ने भी नदी में कूद पड़े। नहाते समय सुनील और सौरभ दोनों गहरे पानी में डूबने लगे तो छोटू और नैना ने उन्‍हें बचाने की कोशिश की, हालांकि उनको बचाने के चक्‍कर में वे दोनों भी उसी में डूबने लगे। चारों के डूबने के बाद नदी में गोताखोर उतरे और उन्‍होंने छोटू और नैना को बचा लिया। हालांकि पुलिस अब भी स्ट्रीमर से सुनील और सौरभ की तलाश करा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | आगरा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आर्टिकल की समाप्ति

© 2023 Bennett, Coleman & Company Limited