शहर

Chardham Yatra: श्रद्धालुओं के इन गाड़ियों से आने पर प्रतिबंध, जारी हुई Advisory

चारधाम यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कुछ वाहनों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हो रही है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Chardham Yatra Advisory: चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। इससे पहले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। परिवहन आयुक्त की ओर से जारी एडवाइजरी में कई वाहनों को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। आठ राज्यों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि चारधाम यात्रा के लिए भारी वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध

इसके अलावा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कैब और मैक्सी में म्यूजिक सिस्टम को भी बैन किया गया है। इसके इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त ने बताया कि इस एडवाइजरी का पालन करना सामाजिक और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी का पालन करने से यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी।

इन राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन सुविधाओं में सुधार के लिए परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, और मध्य प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की और इसके तहत चारधाम यात्रा में भारी वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एडवाइजरी में बताया गया कि पर्यटन बसों में म्यूजिक सिस्टम का कंट्रोल कंडक्टर के पास रहेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!