शहर

बिना शराब और डीजे शादी करने पर 21 हजार रुपये देने की घोषणा, पंजाब के बठिंडा में अनूठी पहल

Marriage without alcohol in Bathinda: बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने कहा, 'हम लोगों को शादी समारोहों के दौरान फिजूलखर्ची न करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।'

Image

शराब नहीं परोसने और डीजे से दूर रहने वाले परिवारों को 21,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि

Marriage without DJ in Bathinda: पंजाब के बठिंडा जिले की एक ग्राम पंचायत ने विवाह समारोह में शराब नहीं परोसने और डीजे से दूर रहने वाले परिवारों को 21,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि यह निर्णय ग्रामीणों को विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची और शराबखोरी से रोकने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते किया गया है।

कौर ने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि गांवों में विवाह समारोह के दौरान जहां शराब परोसी जाती है और डिस्क जॉकी (DJ) द्वारा तेज आवाज में संगीत बजाया जाता है, वहां झगड़े शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा तेज आवाज में संगीत बजाने से छात्रों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न होती है।

उन्होंने कहा कि पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके तहत अगर कोई परिवार शादी समारोह में शराब नहीं परोसता और डीजे नहीं बजाता तो उसे 21,000 रुपये दिए जाएंगे। बल्लो गांव की कुल आबादी करीब पांच हजार है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article