शहर

मुख्यमंत्री सेहत योजना में 42 लाख हेल्थ कार्ड जारी,पंजाब के लाखों को मिला फायदा,सरकार ने की ये अपील

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना राज्य के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इस योजना पर भरोसा जता रहे हैं और लगातार पंजीकरण करा रहे हैं।

Image

मुख्यमंत्री सेहत योजना में 42 लाख हेल्थ कार्ड जारी।

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। इस योजना के तहत अब तक 465.36 करोड़ रुपये से अधिक के इलाज किए जा चुके हैं। साथ ही योजना के अंतर्गत 42 लाख से ज्यादा हेल्थ कार्ड जारी हुए हैं, जबकि 2.77 लाख से अधिक लोगों को उपचार का लाभ मिला है। बता दें कि यह पंजाब की मान सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है,जिसका उद्देश्य परिवारों को किफायती इलाज उपलब्ध करवाना है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना राज्य के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इस योजना पर भरोसा जता रहे हैं और लगातार पंजीकरण करा रहे हैं।

सरकार ने अभी तक नामांकन न कराने वाले पात्र लोगों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। उनका कहना है कि मेडिकल इमरजेंसी कभी भी आ सकती है, ऐसे में पहले से पंजीकरण परिवारों को आर्थिक बोझ से बचा सकता है।

योजना की खास बात यह है कि इसमें आय, उम्र या लिंग के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पंजाब का कोई भी निवासी इसका लाभ ले सकता है। इसके तहत हर परिवार को सालाना ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इसमें गंभीर बीमारियां और बड़ी सर्जरी भी शामिल हैं। अधिकतम लोगों तक योजना पहुंचाने के लिए सरकार गांवों, कस्बों और शहरों में रोजाना कैंप लगा रही है। ये कैंप गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही दस्तावेज जांच और रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल गरीब परिवारों के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के सभी नागरिकों के लिए है। लोग आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ किसी भी कैंप में जाकर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज कैशलेस है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!