शहर

जम्मू के रियासी में तबाही बनकर टूटा पहाड़, शिव गुफा के पास लैंडस्लाइट; 2 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी स्थित बदोरा शिव गुफा गुफा के पास लैंडस्लाइड के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। मौसम की विभाग के खराब मौसम की चेतावनी के बाद स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Image

रियासी में लैंडस्लाइड (फोटो-@jammu_ladakh)

रियासी : जम्मू-कश्मीर में मानसूनी बारिश आफत बनकर टूट रही है। अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 02 बजे चस्साना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बदोरा में बदोरा शिव गुफा के पास लैंडस्लाइड होने दो लोगों की जान चली गई। रेस्क्यू कर दोनों शवों को निकाला गया है।

इनकी हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को माहोरे तहसील के बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर के पास हुई। जब भूस्खलन हुआ तब दोनों लोग एक तंबू में सो रहे थे। उन पर मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सुचारू प्रबंधन का जिम्मा था। अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों और पुलिस ने बचाव अभियान संचालित किया तथा मलबे से दोनों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान तुली कलावन निवासी रशपाल सिंह (26) और चेनानी निवासी रवि कुमार (23) के रूप में की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया है, जिस कारण प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। खासकर,रियासी में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!