शहर

यूपी में 14 IPS अफसरों के तबादले, घुले सुशील चन्द्रभान बने बरेली के नए SSP, प्रभाकर चौधरी भेजे गए लखनऊ PAC

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 30, 2023, 11:51 PM IST

UP IPS Transfer: यूपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए है, घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है।

Image

यूपी में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है, राठौर किरीट कुमार हरिभाई को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है वहीं घुले सुशील चन्द्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा भी कई अधिकारियों का तबादला हुआ है, 10 जिलों के एसपी बदले गए हैं बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी हटा दिए गए हैं।

बताते हैं कि प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के IPS ऑफिसर हैं और सिर्फ 10 साल की नौकरी में आज उनका 21वा ट्रांसफर हुआ है, अधिकतम तैनाती 1 साल मेरठ में रही है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

UP IPS Tranfer List

UP IPS Tranfer List

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article