लखनऊ

UP News: 70 साल की गरीब नूरजहां के घर एक दशक जला बल्ब, महिला IPS ने बताया अपने जीवन का यादगार पल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 27, 2023, 01:43 PM IST

पुलिस अधिकारी अनुकृति शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि कैसे 70 वर्षीय महिला के घर में बिजली पहुंचाने के पुलिस की कोशिशें रंग लाई।

Image

Photo: Twitter@ipsanukriti14

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बूढ़ी महिला को दशकों बाद घर में बिजली नसीब हुई। उसके लिए खुशी का ये पल महिला पुलिस अधिकारी की वजह से आया। बूढ़ी महिला अब पुलिस अफसर पर धन्यवाद देते नहीं थक रही है। कहानी बेहद दिलचस्प है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक महिला अधिकारी ने अपने फिल्म स्वदेश की तर्ज पर इस घर को बिजली मुहैया कराई। पुलिस अधिकारी अनुकृति शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि कैसे 70 वर्षीय महिला के घर में बिजली पहुंचाने के पुलिस की कोशिशें रंग लाई। अनुकृति शर्मा 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो बुलंदशहर में एडिशनल एसपी के रूप में तैनात हैं।

आईपीएस ने बताया यादगार पल

उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, मेरे जीवन का सबसे यादगार पल। नूरजहां मौसी के घर में बिजली का कनेक्शन मिलना असल में उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा है। उनके चेहरे पर मुस्कान बेहद संतुष्टिदायक थी। एसएचओ जितेंद्र जी और पूरी टीम को धन्यवाद।

नूरजहां के चेहरे पर देखने लायक थी खुशी

अनुकृति 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल बुलंदशहर में एडिशनल एसपी के रूप में तैनात हैं। वीडियो में बुजुर्ग महिला को मुस्कुराते हुए दिखाया गया जब उसके घर में बिजली की लाइनें डाली जा रही थीं। और जैसे ही बल्ब जला, नूरजहां के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। इस वीडियो में अनुकृति शर्मा एक पंखे को खींचते हुए भी दिख रही हैं। नूरजहां ने पुलिसकर्मी के कंधे को थपथपाकर उसका आभार व्यक्त किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नूरजहा की एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए भी खुशी की तस्वीर थी नजर आ रही है।

अकेले रहती हैं नूरजहां

नूरजहां बेहद गरीब है और अकेली रहती है। वह बिजली कनेक्शन की गुजारिश के साथ पुलिस चौपाल में पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने कदम उठाया और पुलिस फंड से पंखा और बल्ब खरीदा। वीडियो में अनुकृति ने कहा कि पुलिस लोगों और फोर्स के बीच दूरियां पाटने के लिए नियमित बैठकें कर रही है। हमारे एक चौपाल में नूरजहां आईं और हमें बताया कि उनके घर में अभी तक बिजली नहीं है। वह बहुत गरीब हैं, और एक विधवा हैं जो अपनी बेटी की शादी के बाद से अकेली रह रही हैं। फिर हमने उनके घर में रोशनी लाने का संकल्प लिया। हमने उनके घर में बिजली कनेक्शन लेने के लिए बिजली आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय किया और पुलिस फंड से उन्हें एक बल्ब और एक पंखा भी दिलवाया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article