नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा जिले के पादरा तालुका में पुल के ढहने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ था जब आणंद और पादरा को जोड़ने वाले एक पुल का हिस्सा अचानक ढह गया था। पुल के टूटते ही कई वाहन नदी में गिर गए जिससे 15 लोगों की मौत हो गई। यह पुल 1985 में बनाया गया था। गुजरात सरकार ने हाल ही में 212 करोड़ रुपए की लागत से एक नए पुल को बनाने की मंजूरी दी थी। गुजरात में पिछले 5 साल में कई पुल टूटे या फिर क्षतिग्रस्त हुए है।
गुजरात में बीतें 5 साल में 12 से भी अधिक ब्रिज टूटे या क्षतिग्रस्त हुए
- 24 जनवरी 2020 को महेसाणा में खारी नदी पर बना ब्रिज बैंड हुआ था
- 21 दिसंबर 2021 को अहमदाबाद में मुमतपुरा ब्रिज ब्रिज का एक हिस्सा टूटा था
- 30 अक्टूबर 2022 को मोरबी में मच्छू नदी पर बना ब्रिज टूटा, 135 की मौत
- 2022 में अहमदाबाद में हाटकेश्वर ब्रिज का स्टेबिलिटी रिपोर्ट के बाद ब्रिज बंद कर दिया गया
- 23 अक्टूबर 2023 को पालनपुर में निर्माणाधीन पूल का एक हिस्सा टूटा, एक रिक्शाचालक की मौत
- 14 फरवरी 2024 को महेसाणा विसनगर को जोड़ने वाले ब्रिज का एक हिस्सा दब गया था
- 30 जुलाई 2024 को सूरत के सारोली में मेट्रो का ब्रिज क्षतिग्रस्त होकर झुक गया
- 26 अगस्त 2024 को मोरबी के हलवद का ब्रिज धराशायी हुआ
- 27 अगस्त 2024 को सुरेंद्रनगर के चोटीला में ब्रिज बारिश की वजह से धराशायी हुआ
- 5 नवंबर 2024 को आनंद में बुलेट ट्रेन का निर्माणाधीन ब्रिज का हिस्सा टूटा, तीन मजदूरों की मौत
- जून 2025 में बोटाद में पाटलिया नदी पर बना पूल बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ
- 9 जुलाई 2025 को वडोदरा आनंद के बीच गंभीरा ब्रिज टूटा, अब तक 15 की मौत
