बिजनेस

Zomato Order Charge: जोमैटो से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, 25% बढ़ाया चार्ज

Zomato Order Charge: होटल से खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाला ‘ऑनलाइन’ प्लेटफॉर्म जोमैटो ने फूड डिलिवरी चार्ज में 25 प्रतिशत इजाफा कर दिया है।

Image

Zomato का ऑर्डर चार्ज बढ़ा

Photo : BCCL

zomato Order Charge: होटल से खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाला ‘ऑनलाइन’ प्लेटफॉर्म जोमैटो ने चुनिंदा बाजारों में अपने शुल्क को 25 प्रतिशत बढ़ाकर 4 रुपये से 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। कंपनी के ऐप के मुताबिक उसने अपनी अंतर-शहरी फूड डिलिवरी सर्विस ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ को भी रोक दिया है।

इन शहरों में लागू होगा नया चार्ज

जोमैटो के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह एक कारोबारी कदम है जिन्हें हम समय-समय पर विभिन्न कारकों के आधार पर लेते हैं। कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मंच शुल्क में बढ़ोतरी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में लागू होगी।

पिछले अगस्त में लेना शुरू किया चार्ज

जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में प्रति ऑर्डर मंच शुल्क पिछले अगस्त से लेना शुरू किया था। उस समय यह 2 रुपये प्रति ऑर्डर था। इससे धीरे-धीरे बढ़ाकर अब पांच रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया है।

स्विगी पहले ही बढ़ा चुकी है चार्ज

इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी पहले से ही प्रति ऑर्डर 5 रुपये का शुल्क लेती है। (भाषा)

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article