बिजनेस

Zerodha Forex Trading: 5 अप्रैल से पहले FX Derivative पॉजिशन बंद कर लें जेरोधा कस्टमर्स, जानें कैसे बना पाएंगे नई पॉजिशन

Zerodha Forex Trading: जेरोधा के ऐलान के बाद संभावना जताई जा रही है कि इससे मार्केट के बहुत से ट्रेडर्स बाहर हो सकते हैं। इससे डेली करेंसी ट्रेडिंग की वैल्यू भी घट सकती है, जो फिलहाल 5 अरब डॉलर पहुंच रही है।

Image

जेरोधा कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एफएक्स डेरिवेटिव पॉजिशन बंद कर लें जेरोधा कस्टमर्स
  • 5 अप्रैल से पहले बंद करनी होगी पॉजिशन
  • नई पॉजिशन के लिए होगा नया नियम

Zerodha Forex Trading: स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जेरोधा ने अपने ग्राहकों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए नियमों का पालन करने के लिए 5 अप्रैल से पहले एफएक्स डेरिवेटिव पॉजिशन बंद करने के लिए कहा है। जेरोधा ने कहा है कि आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार ट्रेडर्स को स्टॉक एक्सचेंज पर करेंसी डेरिवेटिव में ट्रेड करने के लिए अंडरलाइंग करेंसी में निवेश करना होता है। फर्म ने कहा है कि आरबीआई के नियमों का पालन करने के लिए 05 अप्रैल 2024 से पहले अपनी ओपन पॉजिशन को क्लोज कर लें।

ये भी पढ़ें -

क्या होगा असर

जेरोधा के ऐलान के बाद संभावना जताई जा रही है कि इससे मार्केट के बहुत से ट्रेडर्स बाहर हो सकते हैं। इससे डेली करेंसी ट्रेडिंग की वैल्यू भी घट सकती है, जो फिलहाल 5 अरब डॉलर पहुंच रही है। 4 अप्रैल से लागू इस फैसले के बाद यूजर्स अपनी मौजूदा पॉजिशन से बाहर निकल सकते हैं लेकिन उन्हें करेंसियों में नई पॉजिशन लेने की अनुमति नहीं होगी।

जमा करना होगा डिक्लेरेशन फॉर्म

यदि यूजर्स नई पोजीशन लेना चाहते हैं, तो उन्हें डिक्लेरेशन फॉर्म जमा करना होगा। यदि फॉरेन करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेड करना चाहते हैं तो आरबीआई ने ट्रेडर्स को अनिवार्य रूप से विदेशी करेंसी में अंडरलाइंग कॉन्ट्रैक्टेड एक्सपोजर रखना जरूरी कर दिया है।

जेरोधा के अनुसार 10 करोड़ डॉलर से अधिक एक्सपोजर वाले ट्रेडर्स के लिए, एक कस्टोडियन पार्टिसिपेंट या अथॉराइज्ड डीलर को डेजिगनेट करना अनिवार्य है। इसके उलट छोटे एक्सपोजर वाले लोगों के लिए, करेंसी ट्रेड घोषित करने वाला एक सिम्पल डिक्लेरेशन एक्सपोजर की हेजिंग के लिए पर्याप्त है।

डिस्क्लेमर : यहां पर केवल करेंसी ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी गई है, निवेश की सलाह नहीं। करेंसी ट्रेडिंग में जोखिम होता है, इसलिए निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article