Top Midcap Fund: इस समय म्यूचुअल फंड निवेशकों में मिडकैप सेगमेंट में वैल्यूएशन को लेकर चिंता है। पिछले कुछ महीनों में मिडकैप शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई है। निवेशकों ने मिड कैप फंडों में अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न कमाया। मिड कैप फंडों ने 2023 में औसतन 32.23% का रिटर्न दिया है। इससे पता चल सकता है कि निवेशक अपने निवेश को लेकर चिंतित क्यों हैं, क्योंकि आगे इनमें गिरावट आ सकती है। हालांकि कुछ मिडकैप फंड ऐसे हैं, जिन्होंने बीते 5 सालों में लगातार शानदार रिटर्न दिया है। यहां हम आपको उन 3 टॉप मिडकैप फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते 5 सालों में सालाना औसतन 40 फीसदी रिटर्न दिया है।
ये भी पढ़ें -
क्वांट मिड कैप फंड
क्वांट मिड कैप फंड का साइज 5422 करोड़ रु का है। बीते 5 सालों में क्वांट मिड कैप फंड का सालाना रिटर्न 39.95 फीसदी है। ईटी मनी के अनुसार यह फंड अपनी कैटेगरी में लगातार रिटर्न देने में बेस्ट फंडों में से एक है। इस फंड में कम से कम 1000 रु की एसआईपी की जा सकती है। फंड का 96.94 फीसदी पैसा इक्विटी में लगा हुआ है।
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड का साइज 8481 करोड़ रु का है। बीते 5 सालों में मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड का सालाना रिटर्न 35.29 फीसदी है। इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में मिड कैप फंडों के बीच सबसे अधिक रिटर्न दिया है। इस फंड में कम से कम 500 रु की एसआईपी की जा सकती है। फंड का 85.32 फीसदी पैसा इक्विटी में लगा हुआ है।
एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड
एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड का साइज 60187 करोड़ रु का है। बीते 5 सालों में एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड का सालाना रिटर्न 32.14 फीसदी है। इस फंड में कम से कम 100 रु की एसआईपी की जा सकती है। फंड का 93.21 फीसदी पैसा इक्विटी में लगा हुआ है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 3 मिडकैप फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
