बॉलीवुड

सॉल्ट एंड पेपर लुक में Akshaye Khanna ने हिलाया इंटरनेट, लोग बोले- 'जलवा है भाई का...'

Akshaye Khanna New Look: अक्षय खन्ना का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘महाकाली’ के ट्रेलर के बाद उनका यह अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Image

अक्षय खन्ना का धांसू लुक (pic credit- instagram)

AKhaye Khanna New look: बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इन दिनों चर्चा मं बने हुए हैं। हाल ही में अक्षय खन्ना की फिल्म महाकाली का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस ट्रेलर में अक्षय खन्ना का अंदाज देखने लायक था। इस बीच अक्षय खन्ना का नया लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है अक्षय खन्ना के लेटेस्ट लुक पर....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Meena Kumari के रोल के लिए पक्की हो गई Kiara Advani? फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी)

अक्षय खन्ना का धांसू लुक

स्टार एक्टर अक्षय खन्ना अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं और वह अक्सर पैपराजी से दूर ही नजर आते हैं। बुधवार, 9 सितंबर की दोपहर उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान वह अभिनेता और प्रोड्यूसर रजत रावल के साथ नजर आए। लंबे समय बाद अक्षय की ऐसी झलक देखने को मिली। पैपराजी को देखते ही उन्होंने उनके लिए पोज भी दिए। अक्षय खन्ना सॉल्ट एंड पेपर लुक में बेहद किलर लग रहे हैं। उन्होंने सिर पर स्कार्फ बांधा हुआ था और कैजुअल टी-शर्ट व जींस पहनी थी। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय उन्होंने पैपराजी के सामने रुककर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना को आखिरी बार 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में रहमान डकैत यानी शेर-ए-बालोच का किरदार निभाया था। फिल्म में बहरीन के गाने ‘FA9LA’ पर उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उनके किरदार को फिल्म में मार दिया गया था, हालांकि वह 2026 में आई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में थोड़ी देर के लिए नजर आए। अक्षय को पहले ‘दृश्यम 3’ के लिए फाइनल किया गया था, जिसमें वह आईजी तरुण अहलावत के किरदार में वापसी करने वाले थे। हालांकि, दिसंबर 2025 में प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उनके फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article