बिजनेस

Xiaomi ने शुरू की भारत में छंटनी, 400-500 पर गिर सकती है गाज, इसी महीने पड़ी थी ईडी रेड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 29, 2023, 09:22 AM IST

Xiaomi Layoffs: शाओमी इंडिया (Xiaomi India) की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट दिख रही है। वहीं सरकारी एजेंसियों की तरफ से कड़ाई से जांच हो रही है।

Image

शाओमी इंडिया

Photo : iStock

Xiaomi Layoffs: शाओमी इंडिया (Xiaomi India) की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट दिख रही है। वहीं सरकारी एजेंसियों की तरफ से कड़ाई से जांच हो रही है। इस बीच ईटी की रिपोर्ट में खबर आई है कि शाओमी अपने कर्मचारियों की संख्या 1,000 से कम कर रही है। शाओमी इंडिया ने 2023 की शुरुआत में 1,400-1,500 कर्मचारियों को रोजगार दिया था जिसके बाद पिछले सप्ताह उसने लगभग 30 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है और आने वाले महीनों में और अधिक लोगों के छंटनी करने की आशंका है।

शाओमी इंडिया ने अब अपने बिजनेस को पुनर्गठन के लिए ज्यादातर निर्णय लेने का अधिकार चीन में मौजूद पैरेंट कंपनी के हाथों में दे दिया है और कंपनी वर्ष की शुरुआत से लगातार कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है।

हाल ही में 5,551 करोड़ रुपये की हेरफेरी का लगा आरोप

बता दें कि इसी महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। एजेंसी ने 5,551 करोड़ रुपये से ज्यादा के विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन मामले में Xiaomi, कंपनी के सीएफओ और डायरेक्टर समीर बी राव, पूर्व एमडी मनु कुमार जैन और तीन विदेशी बैंकों को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

FEMA एक्ट का हुआ उल्लंघन

कंपनी पर इसके मुताबिक, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के निर्णायक प्राधिकरण ने फेमा की धारा 16 के अंतर्गत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उसके दो अधिकारियों, सिटी बैंक (Citi Bank), एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) और डायचे बैंक एजी (Deutsche Bank AG) को नोटिस भेजे गए थे। कंपनी पर अपनी कमाई को गैरकानूनी तरीके भारत से बाहर भेजने का आरोप था।

फेमा के तहत जांच पूरी हो जाने के बाद ईडी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। एक बार जब आरोप तय हो जाता है तो संबंधित कंपनियों को नियमों के अनुसार दंड का भुगतान करना पड़ता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article