बिजनेस

Women’s Day 2026: महिलाएं घर बैठे शुरू करें ये 5 बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई

International Women’s Day 2026: आज के समय में महिलाओं के लिए अपना बिजनेस शुरू करने के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन मार्केट और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से महिलाएं अब कम निवेश में भी अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। कई ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें घर से ही शुरू किया जा सकता है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

Image

महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया

महिला दिवस 2026 के अवसर पर आज हम देश की आधी आबादी के लिए खास लेकर आए हैं। आज के दौर में महिलाएं सिर्फ घर की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं, बल्कि अपने हुनर और मेहनत के दम पर आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। बदलते समय और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वजह से अब महिलाओं के लिए घर से ही अपना छोटा कारोबार शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम महिलाओं के लिए 5 बेहतरीन बिजनेस आइडियाज लेकर आए हैं। इन बिजनेस को महिलाएं बहुत ही कम पूंजी में शुरू कर सकती हैं और धीरे-धीरे इसे बड़ा बनाकर अच्छी कमाई भी कर सकती हैं। खास बात यह है कि इन कामों को शुरू करने के लिए बड़े ऑफिस या ज्यादा स्टाफ की जरूरत नहीं होती। महिलाएं इन्हें अपने घर से ही आसानी से शुरू कर सकती हैं।

बुटीक का बिजनेस

आज का समय सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स का है। इसका इस्तेमाल कर महिलाएं बुटीक का बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकती है। महिलाएं फैशन बुटीक शुरू कर कपड़े, एक्सेसरीज या ज्वेलरी ऑनलाइन बेच सकती हैं। यह मॉडल विशेष रूप से ऑनलाइन बिजनेस आइडिया चाहने वाली महिलाओं में लोकप्रिय है। अगर निवेश की बात करें तो यह बिजनेस ₹50,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है।

कैसे शुरू करें: Amazon या Myntra जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर रजिस्टर करें, या पर्सनल वेबसाइट/इंस्टाग्राम के जरिये बिक्री करें।

कमाई: शुरुआती कमाई 40000 से 50 हजार रुपये हो सकती है। बाद में यह ₹2,00,000 प्रति माह तक पहुंच सकता है।

होम-बेस्ड बेकरी और स्नैक्स का बिजनेस

अगर आपको खाना बनाने का शौक है, तो घर से बेकरी या स्नैक्स बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में होम बेस्ड स्नैक्स की जबरदस्त मांग है। इसकी शुरुआत आप अपने दोस्तों और परिवार के लिए ऑर्डर लेकर कर सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे लोकल मार्केट और ऑफिस में डिलीवरी बढ़ाएं। हालांकि इसके लिए बेकिंग, केक डेकोरेशन, टाइम मैनेजमेंट आदि की जानकारी जरूरी है। इस बिजनेस को शुरू करने में लगात की बात करें तो ₹30,000-₹50,000 रुपये आएगा।

कैसे शुरू करें: FSSAI रजिस्ट्रेशन, सोशल मीडिया के माध्यम से मार्केट, Swiggy/ Zomato के साथ टाई-अप करें।

कमाई: ₹50,000-₹1,00,000 प्रति माह

हैंडमेड क्राफ्ट का बिजनेस

अगर आपको नए-नए हैंडमेड क्राफ्ट बनाने का शौक हैं तो इसे बिजनेस का रूप देकर अच्छी कमाई कर सकती हैं। घर में बने हैंडमेड क्राफ्ट की बाजार में जबरदस्त मांग है। आप गिफ्ट आइट्म्स, बच्चे के खिलौने आदि बनाकर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह कैटेगरी रचनात्मक बिजनेस आइडिया के भीतर अच्छी तरह से फिट होती है। अगर इस बिजनेस की लगात की बात करें तो कच्चे माल के लिए ₹10,000 से लेकर ₹50,000 रुपये की जरूरत होगी।

कैसे शुरू करें: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और लोकल मार्केट में अपने प्रोडक्ट को बेचें।

कमाई: ₹20,000-₹80,000 प्रति माह

हेल्थ और फिटनेस कोचिंग

आज के समय में हेल्थ को लेकर लोग काफी सजग हो गए हैं। महिलाएं घर बैठे योगा क्लास शुरू कर अच्छी कमाई कर सकती है। महिलाएं योगा क्लास ऑनलाइन भी दे सकती है। हालांकि, इसके लिए सर्टिफाइड ट्रेनर और वेलनेस कोच का सर्टिफिकेट होना जरूरी होगा। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए फिटनेस/योग ज्ञान, शिक्षण कौशल, संचार आदि की जरूरत होगी। सेटअप और मार्केटिंग के लिए ₹20,000 - ₹1,00,000 की जरूरत होगी।

कैसे शुरू करें: YouTube, Instagram या फिटनेस ऐप के माध्यम से क्लास को बढ़ावा दें।

कमाई: ₹40,000 - ₹1,00,000 प्रति माह

चाइल्ड डे केयर बिजनेस

अगर आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद लेते हैं और व्यस्त माता-पिता को सपोर्ट करना चाहते हैं, तो चाइल्ड डे केयर सेंटर शुरू करना अच्छी कमाई कर सकती हैं। चाइल्डकेयर सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे यह एक संभावित लाभदायक बिजनेस बन गया है। इसके लिए आवश्यक कौशल धैर्य, संगठन, सुरक्षा जागरूकता है। टारगेट ऑडियंस की बात करें तो शहरी क्षेत्रों में कार्यरत माता-पिता होंगे। इस बिजनेस को शुरू करने की लागत 50000 रुपये से लेकर ₹1,00,000 तक आती है।

कैसे शुरू करें: अपने घर के हॉल या किराए पर लेकर इसे शुरू कर सकते है। आप जहां खोले उस एरिया को सुरक्षित करें। फिर स्थानीय स्तर पर मार्केट बनाएं।

कमाई: ₹50,000 - ₹2,00,000 प्रति माह

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article