बिजनेस

Wipro Share: Wipro के बोनस इश्यू की एक्स-डेट आज, 300 रु से भी सस्ता हो गया शेयर, कीमत रह गई आधी

Wipro Share Price: जब कोई कंपनी किसी अनुपात में बोनस शेयर जारी करती है तो उसी अनुपात में उसके शेयर की मार्केट वैल्यू घट जाती है। ये कुछ-कुछ स्टॉक स्प्लिट जैसा है। यानी निवेशकों के पास शेयरों की संख्या तो बढ़ जाती है। मगर उन्हें तुरंत कोई फाइनेंशियल बेनेफिट नहीं होता।

Image

विप्रो ने दिए बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो ने दिए बोनस शेयर
  • आधी रह गयी शेयर की कीमत
  • 300 रु से भी सस्ता हुआ

Wipro Share Price: मंगलवार के कारोबार में प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो का शेयर 300 रु से भी सस्ता दिख रहा है। इसकी एक खास वजह है। दरअसल विप्रो ने बोनस शेयर इश्यू का ऐलान किया था और इसकी एक्स-डेट है। कंपनी निवेशकों को 1:1 के रेशियो में फ्री बोनस शेयर देगी। यानी हर शेयर पर एक फ्री शेयर मिलेगा। बोनस शेयर इश्यू के चलते ही इसका शेयर 50 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है और 291.90 रु पर आ गया है।

ये भी पढ़ें -

Wipro Bonus Shares

दरअसल जब कोई कंपनी किसी अनुपात में बोनस शेयर जारी करती है तो उसी अनुपात में उसके शेयर की मार्केट वैल्यू घट जाती है। ये कुछ-कुछ स्टॉक स्प्लिट जैसा है। यानी निवेशकों के पास शेयरों की संख्या तो बढ़ जाती है। मगर उन्हें तुरंत कोई फाइनेंशियल बेनेफिट नहीं होता।

3 बार दिए बोनस शेयर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 15 वर्षों में, आईटी दिग्गज विप्रो ने कम से कम तीन बोनस इश्यू घोषित किए हैं। विप्रो का पिछला बोनस इश्यू, 2019 में, 1:3 अनुपात में घोषित किया गया था, जिसमें स्टॉक 6 मार्च, 2019 को एक्स-बोनस हो गया था।

उससे पहले, इसने 2017 में 1:1, 2010 में 2:3 और 2005 और 2004 दोनों में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। 1997 में, विप्रो ने 2:1 बोनस इश्यू की घोषणा की और 1995 और 1992 में 1:1 बोनस शेयर जारी किए। इसके अतिरिक्त, पिछले साल, कंपनी ने शेयर बायबैक किया था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article