बिजनेस

Explained: क्या अक्षय तृतिया तक 1 लाख रु पर पहुंच जाएगा सोना? इन चीजों पर निर्भर है GOLD का फ्यूचर

Gold Price Akshaya Tritiya 2025: भारत में सोने की कीमतों में हाल के महीनों में जबरदस्त उछाल देखा गया है और जानकारों का मानना है कि यह तेजी अक्षय तृतीया 2025 (30 अप्रैल) तक जारी रह सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में 91,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है।

Image

1 लाख रु पर पहुंच जाएगा सोना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 लाख रु पर पहुंच जाएगा सोना
  • अक्षय तृतिया तक बनाएगा नया रिकॉर्ड
  • जानकारों को है पूरी उम्मीद

Gold Price Akshaya Tritiya 2025: भारत में सोने की कीमतों में हाल के महीनों में जबरदस्त उछाल देखा गया है और जानकारों का मानना है कि यह तेजी अक्षय तृतीया 2025 (30 अप्रैल) तक जारी रह सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में 91,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है। कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि मौजूदा रुझान जारी रहा, तो सोना अक्षय तृतीया तक 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है।

ये भी पढ़ें -

Gold Latest Price

अभी कितना है सोने के दाम

ग्लोबल और घरेलू फैक्टर

इस तेजी के पीछे कई वैश्विक और घरेलू फैक्टर जिम्मेदार हैं। गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के अंत तक सोने की कीमत को 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो भारतीय बाजार में 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर हो सकता है।

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के बढ़ते तनाव, वैश्विक मंदी की आशंका, और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद में वृद्धि ने सोने में उछाल को बढ़ावा दिया है। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, यदि व्यापार युद्ध और गहराता है, तो सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, भारत में मुद्रास्फीति और कमजोर रुपये ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया है।

Gold Price Oulook

अक्षय तृतिया पर सोना खरीदना शुभ

1 लाख का स्तर छू सकता है सोना

हालांकि, कुछ एक्सपर्ट सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। सोना वर्तमान में 94,500-95,000 रुपये की रेजिस्टेंस रेंज में है और टेक्निकली यह अधिक खरीदा हुआ (ओवरबॉट) दिख रहा है।

Gold Price Outlook

सोने में तेजी की वजह

जानकारों का कहना है कि अक्षय तृतीया तक 1 लाख रुपये का स्तर छूना संभव है, लेकिन यह बाजार की अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। कुछ जानकारों का सोने में निवेश के लिए अभी भी पॉजिटिव आउटलुक है, लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें गिरावट आ सकती है।

Gold Price Akshaya Tritiya 2025

कई चीजों पर निर्भर है GOLD का फ्यूचर

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ

भारत में अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का सबसे शुभ अवसर माना जाता है, जिससे मांग में वृद्धि होती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुमान के अनुसार, भारत में 2024 की पहली तिमाही में सोने की मांग में 8% की वृद्धि हुई।

Experts View on Gold

सोने पर जानकारों का आउटलुक

हालांकि, ऊंची कीमतों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आभूषणों की मांग प्रभावित हो सकती है, जबकि निवेश मांग मजबूत बनी रहेगी। विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशक 90,000-92,000 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक है।

Gold Price Outlook

क्या अक्षय तृतिया तक 1 लाख रु पर पहुंच जाएगा सोना

गिरावट आने का भी अनुमान

वहीं कुछ विश्लेषक 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना भी जता रहे हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर, ब्याज दरों में वृद्धि, और कम मांग के कारण कीमतें नीचे आ सकती हैं। फिर भी, भारत में त्योहारी और शादी के मौसम के दौरान मांग बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article