बिजनेस

1 मई को बैंक खुले या बंद? शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन दूर करें

मई महीने में बैंकों की 12 दिनों की छुट्टियों के चलते अपने वित्तीय कामों की योजना पहले से बनाना ही समझदारी है। आज यानी 1 मई को मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के कारण बड़े पैमाने पर बैंक बंद रहेंगे.

Image

Bank Holiday 15 August

Bank and Share Market Holiday: मई 2026 के महीने की शुरुआत ही बैंक की छुट्टियों के साथ हो रही है। अगर आपका आज यानी 1 मई को बैंक (May 1 Bank Holiday) से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कल देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मई के पूरे महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसलिए, बैंक शाखा जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके राज्य में कल छुट्टी है या नहीं, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, शेयर बाजार में भी शुक्रवार यानी 1 मई को छुट्टी है, आज NSE-BSE में कोई कारोबार नहीं होगा।

1 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल 1 मई को पूरे विश्व में 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' (International Labour Day) मनाया जाता है। भारत में भी कई राज्यों में इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होता है। इसके अलावा, 1 मई को 'महाराष्ट्र दिवस' और 'गुजरात दिवस' भी मनाया जाता है, जिसकी वजह से इन राज्यों में बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसके अलावा कई बैंकों में कल यानी 1 मई को बुध पूर्णिमा के तौर पर भी छुट्टी है. आरबीआई के नियमों के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और स्थानीय आयोजनों पर निर्भर करती हैं।

मई 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मई के महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार है। 1 मई के बाद भी कई ऐसे मौके आएंगे जब बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में बुद्ध पूर्णिमा, रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती और कई क्षेत्रीय त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। रविवार को होने वाली साप्ताहिक छुट्टियां भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक के महत्वपूर्ण काम जैसे चेक जमा करना या केवाईसी अपडेट करना, पहले ही निपटा लें।

कैसे होंगे काम?

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग की सेवाएं 24x7 जारी रहेंगी। आप घर बैठे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. एटीएम (ATM) से कैश निकालने की सुविधा भी हमेशा की तरह उपलब्ध रहेगी। आजकल ज्यादातर बैंक संबंधी काम ऑनलाइन हो जाते हैं, इसलिए बैंक बंद होने पर भी आपको ज्यादा असुविधा नहीं होगी, बशर्ते आपको फिजिकल तौर पर बैंक न जाना पड़े।

राज्यों के अनुसार छुट्टियों में अंतर

यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि हर राज्य में बैंक की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं। उदाहरण के लिए, 1 मई को महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में अनिवार्य छुट्टी होगी, लेकिन कुछ अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं। आरबीआई अपनी वेबसाइट पर राज्यवार छुट्टियों की सूची (State-wise Holiday List) जारी करता है. ग्राहकों को हमेशा अपने स्थानीय बैंक या आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छुट्टियों का विवरण क्रॉस-चेक कर लेना चाहिए।

शेयर बाजार में छुट्टी

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे. इस अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में अवकाश रहेगा, जिसके चलते इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी समेत सभी सेगमेंट्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह का सत्र बंद रहेगा, हालांकि शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग की जा सकेगी. वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) में दोनों ही सत्रों में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा.

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article